केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट
गुरुवार की दोपहर 12 बजे जारी होगा। सीबीएसई ने परीक्षार्थियों और स्कूलों
की सहूलियत के लिए जल्द से जल्द रिजल्ट देने की व्यवस्था की है। एनआईसी की
मदद से इंटरनेट पर स्कूलों के रिजल्ट डाले गए हैं। सीबीएसई बिहार-झारखंड की
क्षेत्रीय निदेशक रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन स्कूल कोड और
ईमेल आईडी से इंटरनेट पर रिजल्ट ले सकते हैं।
रिजल्ट www.results.gov.in, www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट बुधवार को ही जारी होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसकी तिथि बढ़ा दी गई थी।
रिजल्ट www.results.gov.in, www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट बुधवार को ही जारी होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसकी तिथि बढ़ा दी गई थी।
No comments:
Post a Comment