रिठौरा में गुरुवार की शाम एक व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को ठेस
पहुंचाने वाला आपत्तिजनक फोटो डाले जाने से बवाल खड़ा हो गया। गुस्साए लोगों
ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रिठौरा पुलिस चौकी घेर ली।
जमकर हंगामा किया। हाइवे पर जमा लगाने की कोशिश की।
पुलिस से नोकझोंक के बीच एसपी देहात और सीओ पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर भीड़ को शांत किया। तनाव के चलते कस्बे में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
पुलिस के मुताबिक, रिठौरा के जाटवपुरा मोहल्ले के कुछ युवकों ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा है। ग्रुप में वहां का एक मार्शल आर्ट ट्रेनर युवक भी जुड़ा है। आरोप है कि गुरुवार को उस युवक के मोबाइल नंबर ग्रुप पर ऐसा फोटो डाल दिया गया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।
ग्रुप से जुड़े कुछ लोग फोटो देखते ही गुस्से में आ गए। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रिठौरा पुलिस चौकी घेर ली। एसपी और सीओ के समझाने पर घंटों बाद भीड़ मानी।

No comments:
Post a Comment