देश के तमाम हिस्सों में पारे ने फिर से उछाल मारना शुरू कर दिया है.
महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा में सूरज की तपिश इतनी बढ़ी है कि पारा 47
डिग्री के आसपास बना हुआ है. तो वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू 43
लोगों की जान ले चुकी है. मौसम विभाग का कहना है कि जोरदार गर्मी का
सिलसिला अभी जारी रहेगा.
23 और 24 को आएगी धूलभरी आंधी
उत्तर भारत की बात करें तो यहां पर भी साफ आसमान के बीच सूरज की तपिश तमाम इलाकों में अपने पांव पसार चुकी है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के तमाम इलाकों में तापमान 42 डिग्री के पार जा चुका है. राजस्थान की बात करें तो बीकानेर और जैसलमेर में जोरदार गरमी से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है. जानकारों का कहना है कि अगले दो तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसका मतलब है कि दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति पैदा होने की आशंका जोर पकड़ चुकी है. ऐसे में 23 और 24 मई को उत्तर भारत में कई जगहों पर धूलभरी आंधी चलने की संभावना भी बढ़ चुकी है.
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू से 43 लोगों की मौत
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में जबरदस्त लू के चलते अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है. राजस्व सचिव बीआर मीणा ने बताया, ‘गुरुवार तक मिली सूचना के अनुसार तेलंगाना में लू की वजह से मरने वालों की संख्या 21 है.' आंध्रप्रदेश के जिलों से मिली रिपोर्ट में आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो तेलुगू जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है. तेलंगाना सरकार ने लोगों के लिए ‘क्या करें, क्या न करें’ सूची जारी की है और लोगों से दिन में बहुत अधिक गर्मी रहने के दौरान बाहर नहीं जाने को कहा गया है.
मानसून बढ़ रहा है आगे
बढ़ी हुई गर्मी के बीच राहत की बात ये है कि मानसून अभी भी तेजी पकड़े हुए है. अंडमान निकोबार के तमाम इलाकों में रिमझिम बारिश के साथ ही मानसून ने बंगाल की खाड़ी में अपनी बढ़त बनाई है तो वहीं दूसरी तरफ अरब सागर में मॉनसूनी हवाएं जल्द ही असर दिखाना शुरू कर देंगी. इससे केरल में 30 मई तक मानसून के पहुंचने की संभावना बढ़ गई है. मानसून के आगे बढ़ने के बीच उत्तर भारत में लोगों को अभी तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

No comments:
Post a Comment