खेल डेस्क. एक एक्टर, सिंगर, मॉडल और एंकर। ये पहचान है आईपीएल
की ग्लैमरस होस्ट शिबानी दांडेकर की। शिबानी अब तक आईपीएल के कई सीजन्स
होस्ट कर चुकी हैं। साल 2011 यानी आईपीएल-4 से वो शो एक्स्ट्रा इनिंग्स में
दिग्गजों के साथ क्रिकेट कमेंट्री कर रही हैं। उन्होंने अपना करियर बतौर
एंकर अमेरिकन टीवी से शुरू किया था। ठीक से हिंदी नहीं बोल पाने वाली
शिबानी बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रॉय’ में नजर आ चुकी हैं।
साथ ही, उन्होंने शाहरुख खान के साथ भी एक ऐड की शूटिंग की है।
शिबानी दांडेकर की पर्सनल लाइफ
उनका जन्म अगस्त 1981 में पुणे में हुआ और परवरिश ऑस्ट्रेलिया में।
शिबानी की दो छोटी सिस्टर्स भी हैं। अनुषा, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और
अपेक्षा दांडेकर। इन तीनों ने डी-मेजर नाम का म्यूजिक बैंड भी बनाया है।
न्यूयॉर्क में बतौर एंकर सफल होने के बाद शिवानी म्यूजिक इंडस्ट्री में
करियर बनाने के लिए अपनी दोनों बहनों के साथ इंडिया आई थीं।
शिबानी दांडेकर का सफर
> 2001 में न्यूयॉर्क से करियर की शुरुआत। अमेरिकन टीवी पर तीन नेशनल शो होस्ट किए। नमस्ते अमेरिका, वी-देसी और एशियन वेरायटी शो।
> एशियन वेरायटी शो के जरिए कई बॉलीवुड स्टार्स को वहां इन्ट्रोड्यूस किया। शाहरुख खान के साथ भी शो होस्ट किया।
> भारत आकर एंकरिंग के साथ मॉडलिंग भी की। जीक्यू सहित कई मैगजीन्स के लिए फोटोशूट करवाए।
> 2012 में इंडियन टीवी रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा-5’ की प्रतिभागी रहीं।
> मैक्सिम हॉट 100, रॉल्स रॉयस, प्यूमा, टोयोटा, स्पाइस
मोबाइल सहित नेशनल जियोग्राफिक, जूम टीवी और जी कैफे चैनल्स पर भी शो होस्ट
किए।
> 2014 में मराठी फिल्म ‘टाइमपास’ में डांस नंबर किया, जो काफी सुपरहिट रहा।
> 2015 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉय’ में जोया के किरदार में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आईं।
No comments:
Post a Comment