Monday, 18 May 2015

'बाजीराव मस्तानी': प्रियंका की मौत के बाद होती है दीपिका की एंट्री !


मुंबई. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग इन दिनों मुंबई की फिल्मसिटी में चल रही है। फिल्म के क्रू मेंबर्स की पूरी कोशिश है कि ये फिल्म किसी तरह लीक न हो।
लेकिन हाल ही में dainikbhaskar.com को ‘बाजीराव मस्तानी’ की स्क्रिप्ट के बारे में पता चला है।
सूत्रों की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा इसमें रणवीर सिंह (बाजीराव) की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं, जिसकी बाद में मौत हो जाती है। इसके बाद बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका पादुकोण) की फिल्म में एंट्री होती है।
रोचक बात है कि काशीबाई की मौत का सीन शूट करना इतना आसान काम नहीं था। बताया जा रहा है कि इस सीन के लिए सभी जूनियर कलाकारों को अपने बाल मुंडवाने थे, लेकिन हैरानी की बात है कि उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग दो दिन लेट हो गई।

No comments:

Post a Comment