मुंबई: देश के शेयर बाजारों में
मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 112.47 अंकों की
गिरावट के साथ 27,531.41 पर और निफ्टी 30.90 अंकों की गिरावट के साथ
8,339.35 पर बंद हुआ.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर
आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.22 अंकों की गिरावट के साथ
27,633.66 पर खुला और 112.47 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 27,531.41
पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,675.94 के ऊपरी और
27,473.54 के निचले स्तर को छुआ.
नेशनल
स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी
6.85 अंकों की तेजी के साथ 8,377.10 पर खुला और 30.90 अंकों या 0.37 फीसदी
गिरावट के साथ 8,339.35 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने
8,378.90 के ऊपरी और 8,320.05 के निचले स्तर को छुआ.
बीएसई
के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई. मिडकैप 1.15 अंक
की गिरावट के साथ 10,609.96 पर और स्मॉलकैप 17.73 अंकों की गिरावट के साथ
11,165.65 पर बंद हुआ. बीएसई के 12 में से मात्र दो सेक्टरों बैंकिंग (0.08
फीसदी) और बिजली (0.02 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई.
बीएसई
के तेल एवं गैस (1.03 फीसदी), रियल्टी (0.86 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता
वस्तु (0.54 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.40 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी
(0.35 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई.
No comments:
Post a Comment