Thursday, 21 May 2015

गुरुवार को 2 बजे श्याओमी के Mi 4i स्मार्टफोन की फ्लैश सेल


गैजेट डेस्क। चीन की मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी श्याओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 4i की शुक्रवार को फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल रखी है। कंपनी इस सेल में कितने यूनिट हैंडसेट्स बेचेगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने बायर्स से सेल के 2-3 घंटे पहले से ऑनलाइन रहने का आग्रह किया है। साथ ही यह भी बताया है कि इस सेल में सिर्फ रजिस्टर्ड कस्टमर्स ही हिस्सा ले सकेंगे। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 12999 रुपए रखी है।
क्या हैं फीचर्स-
Mi 4i में 64 बिट का सेकंड जनरेशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर है। ये ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.7 GHz की स्पीड पर काम करता है। ये फोन 2GB रैम के साथ आता है और इसमें 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। 5 इंच की स्क्रीन के साथ इस फोन में फुल एचडी डिस्प्ले क्वालिटी (1080*1920 पिक्सल का रेजोल्यूशन) है।
इस फोन में 441 पिक्सल प्रति इंच की पिक्सल डेन्सिटी है। MI 4i में बेहतर कैमरा हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर भी दिए गए हैं। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
कंपनी के अनुसार, इस फोन में 4.4 वॉट्स की हाई वोल्टेज बैटरी है। ये दुनिया का दूसरा ऐसा डिवाइस है, जिसमें इतनी बैटरी पावर है। कंपनी के अनुसार, इस फोन की 3120 mAh पावर की बैटरी रेग्युलर इस्तेमाल पर 1.5 दिन चल सकती है।

No comments:

Post a Comment