Wednesday, 27 May 2015

बेटा फोन करता रहा, मां और बहन घर में तीन दिन तक मृत पड़ी रहीं

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में एसएफएस कॉलोनी के एक घर में मां-बेटी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव तीन से चार दिन पुराने हैं। दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। हाथ-पैर रस्सी से बांधे हुए थे।

शव पूरी तरह फूल चुके थे। शवों पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक मां का नाम राजरानी है। जिसकी उम्र 80 साल है और मृतक बेटी की उम्र 62 साल है। इसका नाम प्रेम उर्फ पूजा है। परिवार मूलतः धौलपुर का रहने वाला है। मृतक राजरानी की 62 वर्षीय बेटी पति से झगड़े के बाद मां के साथ जयपुर में रह रही थी। पुलिस और एसएफएल टीम ने मौके से कुछ तथ्य जुटाए हैं।
रिश्तेदारों को घर भेजा तो पता चला दोनों मारे जा चुके हैं
राजरानी का बेटा मां को लगातार फोन कर रहा था, लेकिन वे फोन नहीं उठा रहीं थीं। चिंतित बेटे ने जयपुर में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन किया और उनके घर भेजा। रिश्तेदारों ने घर जाकर देखा तो पता चला कि मां और उनकी बेटी की मौत हो चुकी हैं। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस आई और दोनों की डैड बॉडी को अस्पताल पहुंचाया।

चोरी भी हो सकती है हत्या की वजह

हत्या किसलिए की गई है, इसका खुलासा फिलहाल पुलिस नहीं कर पाई है, लेकिन जिस तरह के सबूत मौके पर देखे गए हैं, उनसे झलक रहा है कि हत्या की वजह चोरी भी हो सकती है। मौके पर पहुंचे बेटे का कहना है कि घर में सामान बिखरा पड़ा था। कंगन और सोने की चूड़ियां नहीं मिलीं। सोने-चांदी के जेवरों की लूट भी इसका कारण हो सकते हैं।
खूब संघर्ष किया लेकिन नहीं बचा पाई
मौके पर जिस तरह की स्थितियां दिखाई दे रही हैं, उससे स्पष्ट है कि मां राजरानी और बेटी पूजा ने हत्या करने वालों से जमकर संघर्ष किया। वहां दोनों को घसीटे जाने जैसे निशान भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने खुद को बचाने के लिए प्रयास जरूर किए, लेकिन आखिर हत्या करने वालों के आगे उनकी नहीं चली और जान से हाथ धोना पड़ा।

No comments:

Post a Comment