Thursday, 21 May 2015

ट्रेन में पुलिसवाले ने ब्रिटिश छात्रा का किया यौन उत्पीड़न, पीड़िता ने बताई आपबीती

चंडीगढ़. बीते मंगलवार को अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में एक पुलिसवाले के हाथों यौन उत्पीड़न की शिकार हुई ब्रिटिश छात्रा ने dainikbhaskar.com को पूरी आपबीती बताई है और आरोपी पुलिसवाले सुखविंदर सिंह की फोटो भी शेयर की है। 23 साल की पीड़ित छात्रा ने दिल्ली पहुंचने के बाद हाई कमिशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह धर्म शास्त्र की पढ़ाई कर रही है और इसी सिलसिले में वह अमृतसर गई थी। अभी तक आरोपी पुलिसवाले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़िता ने बताया, पुलिसवाले ने चलती ट्रेन में कैसे की शर्मनाक हरकत
घटना 19 मई की सुबह 11:55 पर अमृतसर रेलवे स्टेशन से शुरू होती है। स्टेशन पर एक लड़का मेरा पीछा कर रहा था। घबरा कर मैं दिल्ली जाने के लिए शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गई, लेकिन वह लड़का मेरे पीछे-पीछे बोगी में भी आ गया। मेरी पिछली सीट पर एक पुलिसवाला बैठा हुआ था। मैंने उससे मदद की गुहार लगाई और उसको बताया कि यह लड़का पिछले 20 मिनट से मेरा पीछा कर रहा है। मुझे लगा कि पुलिसकर्मी मेरी मदद करेगा। उसने किसी को फोन किया और पंजाबी में बात की जो मेरी समझ नहीं आई। लेकिन इसी दौरान वह लड़का जो मेरा पीछा कर रहा था, पुलिसवाले से बात कर वहां से भाग गया।
पैंट खोल कर करने लगा अश्लील इशारे...
जैसे ही ट्रेन चली तो सारा मंजर ही बदल गया। पुलिसवाला जो पिछली सीट पर बैठा था। उठकर मेरी बगल वाली सीट पर आ गया। उसने वहां मौजूद एक शख्स से पंजाबी में बात की और उसे 50 रुपए दिए, जिसके बाद वह दूसरा शख्स सोने के लिए चला गया। इसके बाद पुलिस वाले ने पंजाबी में मेरे साथ बात करना शुरू किया। मैंने कहा कि सॉरी मुझे पंजाबी नहीं आती, अंग्रेजी में बात कीजिए। फिर मैंने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और खिड़की से बाहर देखने लगी। इसके बाद उसने आगे वाली सीट पर पैर रख दिया ताकि मैं वहां से उठकर नहीं जा सकूं। मैं विरोध करते हुए चीखने लगी, लेकिन दूसरा शख्स नींद से नहीं जगा। इसके बाद पुलिसवाले के हौसले और बुलंद हो गए और वह मेरी तरफ अश्लील इशारे करने लगा। इसके बाद उसने अपनी पैंट खोली और मुझे उसके प्राइवेट पार्ट को छूने के लिए फोर्स करने लगा।
मैंने उसका नाम तक लिख लिया, लेकिन वह डरा नहीं
इसके बाद मैं पुलिस वाले की बगल से उठकर ऊपर के बर्थ पर चली गई, जहां उसने पहले अपना सामान रखा था। मैंने अपना कैमरा बाहर निकाला और उसकी फोटो लेनी शुरू कर दी। मैं उससे कहा कि मैं बीबीसी से हूं ताकि वह डर जाए। मैंने उसका नाम तक लिख लिया, लेकिन उसे कोई शर्म नहीं आई। वह मुझे घूरता रहा और अश्लील इशारे करता रहा। लड़की ने बताया कि पुलिसवाला बीच में एक रेलवे स्टेशन पर उतर गया।

No comments:

Post a Comment