Saturday, 2 May 2015

पेट भर कर चीज खाइए और वजन घटाइए

भूल जाइये उन सभी बातों को जिनके मुताबिक चीज़ खाने से वजन बढ़ता है। वैज्ञान‌िकों ने दावा ‌क‌िया है ‌कि चीज खाने से वजन बढ़ने की बात गलत है। दरअसल चीज खाकर वजन घटाया भी जा सकता है।

हाल ही में डेनमार्क के कुछ शोधकर्ताओं ने फ्रेंच लोगों के आहार को जांचने के लिए उनके मूत्र और मल के नमूनों की जांच की तो सामने आया कि लोग चीज़ खाने से पतले और स्वस्थ हो रहे हैं।


आर्हुस विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता और मल जांचकर्ता का अनुमान है कि चीज को ज्यादा खाने से शरीर में ब्यूटेरिक एसिड बढ़ता है, जो मोटापा घटाता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है। चीज कई लोगों का पसंदीदा आहार है लेकिन लोग वजन बढ़ने के डर से उसे कम खाते हैं। इस रीसर्च के बाद अब लोग पतले होने के लिए भी चीज़ का सेवन कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment