Saturday, 2 May 2015

पंजाब के किंग्स को रौंदकर दिल्ली ने लगाया जीत का 'चौका'

दिल्ली ने 14वें ओवर में ही जीत लिया मुकाबलाआईपीएल-8 के 31वें मुकाबले में चिलचिलाती धूप में दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने क‌िंग्स इलेवन पंजाब को शुरुआती 10 ओवर में एक के बाद एक करके इस कदर झटके दिए कि वे 120 रन भी नहीं बना सके, जिसका फायदा दिल्ली को मिला और 9 विकेट से मैच जीत लिया।

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

दिल्ली में खेले गए मुकाबले में बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 13.5 ओवर में ही एक विकेट खोकर 119 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उसकी ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों की पारी में 4 चौके और 3 छक्के भी जड़े। उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने नाबाद 52 रन बनाए। श्रेयस और मयंक ने पहले विकेट के लिए 106 र
नों की शतकीय साझेदारी की।

इससे पहले पंजाब किंग्स इलेवन ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। पंजाब की शुरुआत बेहद ही लचर रही और उसने अपने शीर्ष 6 विकेट 10 ओवर से पहले ही गंवा दिए। पंजाब के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया, जबकि अक्षर पटेल ने 22 रन बनाए।

एक साल बाद प्रतियोगी क्रिकेट मैच खेलने उतरे तेज गेंदबाज जहीर खान ने शुरुआती 2 ओवर में 2 विकेट लेकर दिल्ली की सफलता की शुरुआत की। इसके बाद अन्य गेंदबाजों ने भी पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। नाथन कल्टर-नील ने 4 जबकि जेपी डुमिनी और अमित मिश्रा को एक-एक सफलता मिली।

इस जीत के साथ ही दिल्ली ने आईपीएल के इस सत्र में आठवें मैच अपनी चौथी जीत का स्वाद चख लिया। जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की 8 मैचों में यह छठी पराजय है।


फिरोजशाह कोटला में टॉस गंवाने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स से पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद पंजाब किंग्स इलेवन पारी की शुरुआत करने वीरेंद्र सहवाग और मनन वोहरा क्रीज पर आए। पहली गेंद पर सहवाग ने कवर की दिशा में 2 रन के लिए शॉट खेला और बल्लेबाजों ने दौड़ कर पूरा भी कर लिया, लेकिन अंपायर ने इसे शॉर्ट रन करार दिया।

हालांकि वोहरा की जगह सहवाग क्रीज पर आए और अगली ही गेंद पर सत्र का पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जहीर खान ने प्वाइंट की दिशा में सहवाग को कैच आउट करा दिया। वह एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जेपी डुमिनी ने शॉन मार्श (5) को पगबाधा करा दिया।

महज 6 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भी पंजाब के लिए सं‌कट का दौर खत्म नहीं हुआ और तीसरे ओवर में उसने मनन वोहरा (1) का विकेट गंवा दिया। यह सफलता भी जहीर के हाथ लगी। फिर दिल्ली को चौथी सफलता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा क्योंकि तीसरी सफलता के 3 गेंद बाद ही रिदिमान साहा (3) भी आउट हो गए। इस तरह से पंजाब ने 4 ओवर के अंदर 10 रन पर 4 विकेट गंवा दिए।

जल्दी-जल्दी 4 विकेट गंवाने के बाद पंजाब को कप्तान जॉर्ज बैली और डेविड मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी कर टीम को 40 के करीब पहुंचा दिया। हालांकि यह साझेदारी भी आठवें ओवर में उस समय टूट गई जब अमित मिश्रा बैली (18) को पगबाधा कर दिया। लगातार विकेटों के पतन के कारण उसके 50 रन शुरुआती 10 ओवरों में भी नहीं बन सके। 10वें ओवर में भी पंजाब को झटका लगा जब नाथन काल्टर नील ने थिसारा परेरा (3) को कैच आउट करा दिया।

No comments:

Post a Comment