Saturday, 2 May 2015

जल्द ही सिर्फ 1 रुपए प्रतिमाह में मिलेगा 2 लाख का बीमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मई को कोलकाता में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शुरुआत करेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट में इन योजनाओं की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री दो बीमा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बचत बैंक खाता रखने वाले 18 से 70 वर्ष उम्र के लोगों को 12 रुपये वार्षिक के प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना पब्लिक सेक्टर की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा मुहैया कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment