मुंबई: 'ये है मोहब्बतें' के लीड एक्टर करन पटेल 3 मई को
एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते
शुक्रवार ये दोनों स्टार्स संगीत सेरेमनी एन्जॉय करते हुए स्पॉट किए गए,
जहां करन-अंकिता ने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जमकर डांस किया। इस मौके पर
करन पटेल की ऑन-स्क्रीन बेटी रूहानिका धवन भी मौजूद थीं।
करन पटेल ने इस स्पेशल ओकेजन पर ब्लू शेरवानी कैरी की थी।
dainikbhaskar.com से खास बातचीत के दौरान करन पटेल ने बताया, "यह मेरे
जीवन के सबसे खुशी भरे पल हैं। सच कहूं तो मैंने संगीत के लिए तैयारी नहीं
की है लेकिन हां, मैं अपनी डांस परफॉर्मेंस के लिए काफी एक्साइटेड हूं।
मैंने स्मॉल स्क्रीन पर दो बार शादी की है, इसलिए मैं अपनी असली शादी के
लिए काफी कॉन्फिडेंट हूं। (हंसते हुए)"
संगीत सेरेमनी में अंकिता भार्गव ने ऑरेंज और ग्रीन कलर का लहंगा पहना
था। इस आउटफिट में वे काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। अपने आउटफिट और संगीत
सेरेमनी के बारे में बात करते हुए अंकिता बोलीं, "मुझे तैयार होने में पूरे
एक घंटे लगे। यह आउटफिट मेरी मदर-इन-लॉ की च्वाइस है, मुझे यह लहंगा काफी
पसंद है। संगीत में मेरे स्कूल, कॉलेज और इंडस्ट्री के करीबी फ्रैंड्स
मौजूद रहेंगे।"
वैसे, करन-अंकिता की इस सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए कई टीवी
स्टार्स यहां मौजूद थे। करन पटेल की ऑन-स्क्रीन वाइफ दिव्यंका त्रिपाठी,
एक्टर करन टैकर, क्रिस्टल डिसूजा समेत कई स्टार्स ने संगीत पार्टी एन्जॉय
की। एक्टर जितेंद्र जहां वाइफ शोभा कपूर के साथ देखे गए वहीं, पूनम ढिल्लो,
राकेश रोशन, पिंकी रोशन भी सेरेमनी में पहुंचे थे।
बता दें, इन दिनों करन पटेल स्टार प्लस के टीवी शो 'ये है मोहब्बतें'
में नजर आ रहे हैं। वहीं, अंकिता 'एक नई पहचान', 'सजदा तेरे प्यार में',
'देखा एक ख्वाब' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं।
No comments:
Post a Comment