Friday, 8 May 2015

2.97 करोड़ की फास्टेस्ट ऑडी के मालिक बने विराट, दुनिया में ऐसी सिर्फ 99 कारें

मुंबई। स्‍टार क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में Audi R8 LMX कार ली है। दावा किया जाता है कि यह दुनिया की सबसे तेज ऑडी कार है। इस जर्मन लग्जरी ब्रांड ने भारत के लिए सिर्फ चार Audi R8 LMX कारें बनाई हैं। इसकी कीमत 2.97 करोड़ रुपए है। अभी विराट के अलावा केवल एक भारतीय के पास ही यह कार है। दुनिया में सिर्फ 99 लोगों के पास ही यह गाड़ी है।
कोहली बोले- कार का मालिक बनने पर गर्व
टीम इंडिया के कप्तान धोनी की तरह ही कोहली भी कारों के फैन हैं। उन्‍होंने कहा, ''मैं अपने लिमिटेड एडिशन Audi R8 LMX स्पोर्ट्स कार से बेहद खुश हूं। मुझे दुनिया के 99 चुनिंदा कार मालिकों में शुमार होने का गर्व है। मुझे हमेशा से कारें पसंद रही हैं और ऑडी का मैं प्रशंसक रहा हूं। मेरे पास पहले से ही ऑडी आर8 और ऑडी क्यू7 है। मैं नई कार से भी उनकी तरह ही रोमांचक ड्राइव की उम्मीद रखता हूं।'' वहीं, कोहली को अपना ग्राहक बनाने के बारे में ऑडी इंडिया के प्रवक्ता जो किंग ने कहा, ''ऑडी हमेशा से उन यंग अचीवर्स का ब्रांड रहा है, जिन्होंने बड़ी कामयाबी पाई और वे अपनी कामयाबी और पहचान का जश्न मनाना चाहते हैं। हमारे हिसाब से Audi R8 LMX विराट के लिए परफेक्ट च्वॉइस है।''
कार की खासियत
इस कार में 5.2-litre V10 इंजन लगा है। कार में 7 स्पीड गियरबॉक्स है। पावर 570 बीएचसपी और मैक्सिमम टॉर्क 540Nm है। यह कार 0 से 100 km/h की रफ्तार महज 3.4 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम स्पीड 320km/h है। यह कार नीले रंग की है, जिस पर क्रिस्टल इफेक्ट नजर आता है। यह पहली ऐसी कार है, जिसमें लेजर हाईबीम लाइटिंग सिस्टम है। इससे अंधेरे में विजिबिलिटी काफी बढ़ जाती है। ये लाइट्स 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर एक्टिव हो जाती हैं। इनकी रोशनी की रेंज आम एलईडी लाइट के मुकाबले दोगुनी है। इसमें एक कैमरा बेस्ड सेंसर सिस्टम है, जो सड़क की दूसरी गाड़ियों को डिटेक्ट कर हेडलाइट के पैटर्न को एडजस्ट करता है, ताकि ड्राइवर की आंखें तेज रोशनी में न चौंधियाएं।

No comments:

Post a Comment