Monday, 4 May 2015

ICC चेयरमैन के गे बेटे का आरोप- जबरन लड़की से शादी कराना चाहते हैं पापा

मुंबई. आईसीसी चेयरमैन एन. श्रीनिवासन के समलैंगिक (गे) बेटे अश्विन ने एक बार फिर पिता पर आरोप लगाया कि वे उस पर किसी लड़की से शादी करने का दबाव डाल रहे हैं। अश्विन ने कहा, 'मैं अपने पार्टनर अवि मुखर्जी के साथ रहता हूं और उसी के साथ रहना चाहता हूं। लेकिन मेरे पिता वंश बढ़ाने के लिए मुझ पर लड़की से शादी करने का दबाव बना रहे हैं।’ अश्विन ने आरोप लगाया कि फिलहाल हम दोनों को उन्होंने चेन्नई के बोट क्लब के पास अपने घर में कैद कर रखा है।
' 2012 में भी अश्विन ने ऐसे ही आरोप लगाए थे और कहा था कि पिता के कहने पर पुलिस उन्हें प्रताड़ित करती है। अब अश्विन ने कहा है कि वे पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा चाहते हैं, जिससे अपनी मनमुताबिक जिंदगी जी सकें। अंग्रेजी अखबार 'डीएनए' को दिए इंटरव्यू में अश्विन ने यह बात कही। उन्‍होंने सबूत के तौर पर श्रीनिवासन यानी अपने पिता द्वारा लिखे गए लेटर्स भी पेश किए। अश्विन के मुताबिक पिता ने उन्‍हें इंडिया सीमेंट के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स में शामिल होने का ऑफर भी दिया है।
क्या है श्रीनिवासन के लेटर में

अश्विन के मुताबिक एक पत्र में उसके पिता ने लिखा है कि वह और उसकी मां अश्विन को बेहद प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वह उसकी विरासत को संभालें। अश्विन के मुताबिक अपनी इसी इच्छा को पूरी करने के लिए श्रीनिवासन उस पर दबाव बना रहे हैं। अश्विन और उसके पिता के बीच यह झगड़ा साल 1998 से ही चल रहा है।
अश्विन ने खुद को सार्वजनिक तौर पर समलैंगिक घोषित कर दिया था उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहा है। अश्विन श्रीनिवासन का इकलौता बेटा है और उसकी एक बहन है जिसकी शादी गुरुनाथ मयप्पन से हुई है। बता दें कि आईपीएल मैच फिक्सिंग मामले में गुरुनाथ मयप्पन को दोषी ठहराया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment