Saturday, 9 May 2015

क्रिस गेल की पर्सनल लाइफ, ये हैं उनकी पत्नी

खेल डेस्क. वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का तूफानी अंदाज आईपीएल-8 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ देखने को मिला था। मैदान पर तूफान लाने वाले गेल पर्सनल लाइफ में भी काफी बिंदास हैं। वो मैदान के बाहर भी काफी मस्ती करते हैं। गेल को पार्टी एनिमल कहा जाता है। उन्हें अक्सर देर रात होने वाली पार्टीज में आसानी से देखा जा सकता है। क्रिकेटर क्रिस गेल की लाइफस्टाइल रोमांच से भरपूर है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बताता है कि गेल काफी फन लविंग हैं। उनकी पत्नी का नाम नताशा बैरिज है। नताशा गेल के साथ आईपीएल के दौरान ही 2012 में इंडिया आ चुकी हैं। छह भाई-बहनों में गेल 5वें नंबर के हैं।
ऐसे शुरू हुआ करियर
क्रिस गेल की गिनती आज क्रिकेट जगत के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में होती है, लेकिन शुरुआत में वो ऐसे नहीं थे। जब गेल ने क्रिकेट करियर शुरू किया था तो वो स्पिन बॉलिंग करते थे और सामान्य बल्लेबाज थे। 19 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे गेल ने 1999 में वनडे में और 2000 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
बिंदास है लाइफस्टाइल
क्रिस गेल बिंदास लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। रोमांस, एडवेंचर, डांस, म्यूजिक, मस्ती उनके जीवन का हिस्सा है। वे एन्जॉयमेंट के साथ जीना पसंद करते हैं। जमैका के रहने वाले गेल को पार्टीज और आउटिंग करना बहुत पसंद है। गेल को कैरेबियाई द्वीप पर ज्यादातर घूमने जाना पसंद है। उनके फ्रेंड्स उन्हें प्लेब्वॉय कहते हैं। खेल के मैदान से जब भी वे फ्री होते हैं तो आउटिंग पर जाते हैं। उन्हें स्टाइलिश, फंकी ड्रेसेस और ब्रांडेड घड़ियों का शौक है। लग्जरी लाइफ पसंद करने वाले गेल को एक अजीब-सा शौक भी है। उन्हें हॉलीवुड की पॉप स्टार्स के पोस्टर के साथ फोटोज क्लिक करना पसंद है। उन्हें क्रिकेट के अलावा गोल्फ खेलने का भी शौक है।
क्रिस गेल की पर्सनल लाइफ फैक्ट्सः
> 21 सितंबर, 1979 को जमैका में जन्म।
> इनका पूरा नाम क्रिस्टोफर हेनरी क्रिस गेल है।
> हाई स्कूल तक पढ़े। कॉलेज नहीं गए।
> पिता डुडली गेल पुलिस में नौकरी करते थे, जबकि मां सेल्स का काम करती थीं।
> टैटू के लिए क्रेजी गेल के दोनों हाथों में टैटू बने हैं।
> डांसिंग उनकी हॉबी है। गेल कभी भी डांस करने का मौका नहीं छोड़ते। यहां तक कि क्रिकेट के मैदान पर भी नहीं।
> गेल का फेवरेट फूड सॉल्ट फिश (वेस्ट इंडीज की पारंपरिक डिश) है।
क्रिकेट करियर फैक्टः
> टेस्ट मैच में पहली बॉल पर छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी।
> क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सेन्चुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी थे।
> टेस्ट क्रिकेट में दो ट्रिपल सेन्चुरी बनाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी।
> टी-20 में सर्वाधिक स्कोर (175*) बनाने वाले खिलाड़ी।
> 2002 में भारत के खिलाफ तीन सेन्चुरी लगाने के साथ ही वो एक कैलेंडर ईयर में भारत के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले तीसरे वेस्ट इंडियन खिलाड़ी बने।
> 2011 की आईपीएल नीलामी के पहले राउंड में क्रिस गेल को किसी टीम ने नहीं खरीदा था।
> इन्होंने अपने डेब्यू टी-20 मैच में ही सेन्चुरी बनाई थी।

No comments:

Post a Comment