Friday, 8 May 2015

पीयूष का 'चौका', युवी का डक सहित ये चार रहे मैच के टर्निंग प्वॉइंट्स

खेल डेस्क. बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कसी गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुरुवार को आईपीएल-8 के मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रनों से हरा दिया। केकेआर से जीत के लिए मिले 172 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। कोलकाता के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों को बांधे रखा और खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। टीम की तरफ से मैन ऑफ द मैच बने स्पिनर पीयूष चावला ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 40 रन बनाए, जबकि कप्तान जेपी डुमिनी और मनोज तिवारी ने 25-25 रनों का योगदान दिया। युवराज सिंह शून्य पर आउट हुए, जो दिल्ली की हार के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ।
ये रहे मैच के टर्निंग प्वॉइंट्स
* जोहान बोथा : आखिरी ओवर में जड़े चार चौके, बने 18 रन
* श्रेयस-मनोज : धीमी शुरुआत से दिल्ली दबाव में
* पीयूष चावला : एक ओवर में दो विकेट, युवी-जाधव आउट, कुल चार विकेट
* आंद्रे रसेल : एंजिलो मैथ्यूज को किया बोल्ड
जोहान बोथा : आखिरी ओवर जड़े चार चौके, बने 18 रन
कोलकाता की पारी का आखिरी ओवर निर्णायक रहा। अनुभवी बॉलर जहीर खान द्वारा फेंके गए इस ओवर में कुल 18 रन बने और मैच में दिल्ली को 13 रन से हार मिली। इस ओवर में अगर जहीर खान कुछ कम रन खर्च करते तो मैच का रिजल्ट कुछ और होता। जहीर के इस ओवर में बोथा ने लगातार चार चौके मारे और पांच बॉल में 17 रन बना डाले। एक अन्य रन सूर्यकुमार के खाते में गया। सबसे रोचक बात यह है कि बोथा ने इस मैच में इन्हीं पांच गेंदों का सामना किया था।

No comments:

Post a Comment