ट्रेन में जमातियों से मारपीट के विरोध में सपा विधायक नाहिद हसन के
नेतृत्व में शनिवार सुबह साढ़े सात बजे उत्तेजित भीड़ ने ट्रैक पर जाम
लगाकर ट्रेन रोक ली। करीब नौ बजे डीएम व एसपी पहुंचे और लोगों को
समझा-बुझाकर रेलवे ट्रैक खुलवाया।
इसके बाद भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस पर भारी पथराव कर दिया। इसमें पुलिस अधीक्षक विजय भूषण समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पत्थर लगने से कैराना के थानाध्यक्ष के भी चोट लगी है। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की, गोली लगने से एक घायल। बाद में भीड़ ने कांधला थाने में घुसकर पथराव किया और वहां खड़ी पुलिसकर्मियों की चार बाइकों में आग लगा दी।
तनाव के बीच कांधला का बाजार बंद है। उपद्रवियों ने कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की। दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। जमातियों से मारपीट के बाद शुक्रवार रात से कांधला में तनावग्रस्त स्थिति बनी हुई है। कांधला की घटना के बाद मुजफ़्फरनगर में हाई अलर्ट घोषित किया है।

No comments:
Post a Comment