Friday, 8 May 2015

दिल्ली डेयरडेविल्स के प्लेन के रनवे पर लैंड हुआ दूसरा एयरक्राफ्ट

रायपुर। आईपीएल-8 के मैच खेलने रायपुर पहुंची दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम शुक्रवार को उस वक्त हादसे के शिकार होने से बच गई, जब उनके प्लेन के रनवे पर एक दूसरे एयरलाइंस का प्लेन आ गया।
दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम शुक्रवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंची थी। फ्लाइट नियत समय से कुछ देरी से पहुंची थी। पैसेंजर्स को फ्लाइट से बाहर निकालने का प्रोसेस चल रहा था। इस बीच मुंबई से रायपुर आने वाली जेट की फ्लाइट अपने तय समय पर (8:40 बजे) रायपुर पहुंची। जेट के विमान को उसी रनवे पर लैंड करवा दिया गया जिसपर इंडिगो की फ्लाइट खड़ी थी। जेट के पायलेट ने समय रहते अपनी सूझबूझ से विमान की गति धीमी कर उसे रोक दिया। घटना के वक्त दोनों विमानों में यात्री मौजूद थे। दोनों विमान के यात्री इस वजह से काफी सहमे नजर आए। इसके बाद खिलाड़ियों को एयरपोर्ट की एग्जिट से बाहर निकाला गया और उन्हें होटल केन्यॉन भेजा गया।
दौड़ से बाहर हुई दिल्ली
गुरुवार रात कोलकाता से हारने के बाद दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। इस कारण किसी भी खिलाड़ी ने मीडिया से बातचीत नहीं की। दिल्ली टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, जहीर खान सभी पहुंचे हैं। किसी भी खिलाड़ी के साथ उनका परिवार नहीं आया है। टीम क खराब प्रदर्शन इसकी वजह मानी जा रही है। यहां 9 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली का मुकाबला होना है।

रायपुर में कभी नहीं हारी दिल्ली
दिल्ली की टीम शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। आईपीएल-6 के दो मुकाबलों में दिल्ली ने पुणे और कोलकाता को मात दी थी। दोनों ही मैचों में दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने अर्धशतक लगाया था। इस बार वे हैदराबाद के कप्तान हैं।

No comments:

Post a Comment