नई दिल्ली. टीम इंडिया के अगले कोच की दौड़ में शामिल सौरव
गांगुली और राहुल द्रविड़ के नामों पर पूर्व कप्तान कपिल देव भड़क उठे।
1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे
कपिल से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि टीम इंडिया के नए कोच के
लिए गांगुली के नाम पर चर्चा हो रही है और द्रविड़ भी इस जिम्मेदारी के
लिए इच्छा जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का कोच
बनाया जाना चाहिए? इस सवाल पर कपिल दोनों खिलाड़ियों पर भड़क गए। उन्होंने
कहा कि 15 साल पहले भी जब टीम इंडिया के लिए कोच की तलाश की जा रही थी तो
उस वक्त भी कई भारतीय खिलाड़ी तैयार थे, लेकिन तब गांगुली और द्रविड़ ने
भारतीय कोच का भारी विरोध किया था। खासकर गांगुली ने तो भारतीय कोच पर
सहमति जताने से ही मना कर दिया था।
कपिल ने इस मुद्दे पर कहा, "15 साल पहले भी कई भारतीय क्रिकेटर रिटायर
हो चुके थे और टीम इंडिया का कोच बनना चाहते थे। लेकिन गांगुली ने इसका यह
बात कहकर विरोध किया था कि भारतीय कोच से टीम का भला नहीं हो सकता। उनका
ध्यान केंद्रित नहीं होता। उनके भारी विरोध के ही कारण विदेशी कोच रखा गया
था। मैं उनसे अब यह पूछना चाहता हूं कि आखिर रातोंरात ऐसा क्या हो गया,
जिससे उनकी राय बदल गई और वे भारतीय कोच बनने के लिए तैयार हो गए?"
विशेष प्रतिक्रया देने से किया इनकार
कपिल ने इस मुद्दे पर बहुत अधिक प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि वे इसमें शामिल नहीं हैं, इसलिए इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल
सकते। इससे पहले आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के मेंटर और टीम इंडिया के
पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनने की इच्छा
जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें यह ऑफर मिलेगा तो इसे वे जरूर
स्वीकार करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से हुई
सौरव गांगुली की मुलाकात के बाद उनके नाम की भी चर्चा जोरों पर है। हालांकि
गांगुली ने इस बात से इनकार किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनके नाम पर
भी चर्चा जारी है।
इस महीने में खत्म हो रहा फ्लेचर का कार्यकाल
इस महीने टीम इंडिया के मौजूदा कोच डंकन फ्लेचर का कार्यकाल खत्म हो
रहा है और टीम इंडिया के लिए नए कोच की तलाश जारी है। इसमें सौरव गांगुली
और राहुल द्रविड़ के साथ-साथ रवि शास्त्री और सचिन तेंडुलकर के नामों की भी
चर्चा है
No comments:
Post a Comment