खेल डेस्क. सुरेश रैना के बाद अब टीम इंडिया के एक और स्टार
क्रिकेटर रोहित शर्मा शादी करने वाले हैं। रोहित ने अपनी लेडी लव रितिका
सजदेह से सगाई कर ली है। 28 अप्रैल को अपने बर्थ डे से दो दिन पहले रोहित
ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपनी गर्लफ्रेंड रितिका को प्रपोज
किया और वहां मौजूद लोगों के सामने ही अंगूठी पहना दी। रितिका मुंबई की ही
रहने वाली हैं। दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं। बता दें कि 30
अप्रैल को रोहित शर्मा का 28वां बर्थडे था। रोहित ने रितिका के साथ फोटो
अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि अच्छे दोस्त से एक-दूसरे का
हमसफर बनने से अच्छा क्या हो सकता है।
Rohit Sharma @ImRo45 From best friends to soulmates, couldn't get any better @ritssajdeh
रोहित ने इसी क्लब से शुरू किया था क्रिकेट खेलना
खबरों के अनुसार रोहित ने अपने जिंदगी के इस खास दिन के लिए ना ही कोई
शोर-शराबा किया और न किसी खास जगह का इंतजार। वो बेहद अलग अंदाज में 28
अप्रैल को रितिका को एक स्पोर्ट्स क्लब ले गए और वहां उन्हें प्रपोज किया।
उनके बर्थडे के लिए इससे अच्छा गिफ्ट और क्या हो सकता था। ये वही क्लाब था
जहां रोहित ने 11 साल की उम्र में सबसे पहले कोई क्रिकेट मैच खेला था।
स्पोर्ट्स मैनेजर हैं रितिका
जल्द ही मिसेज रोहित शर्मा बनने वाली रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर हैं। वो
28 साल की हैं। रितिका रोहित से जुड़े हर मैच पर ध्यान देती हैं। क्रिकेट
की शौकीन होने के साथ रितिका रोहित शर्मा की भी बड़ी फैन हैं।
No comments:
Post a Comment