लास वेगास में हुई फाइट, मैच पर 20 हजार करोड़ का सट्टा
यह फाइट अमेरिकी शहर लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड अरीना में हुई। इसे
करबी 16500 लोगों ने देखा। दिलचस्प है कि किसे कितना पैसा मिलना है, यह
पहले से तय था। मेवेदर को मिलने हैं 1142 करोड़ और पकयाऊ को 761 करोड़ रुपए।
चाहे हारें या जीतें। वैसे चैम्पियन बनने के बाद मेवेदर को 6.34 करोड़ रुपए
की हीरों से जड़ी बेल्ट भी मिली। मैच पर 20 हजार करोड़ रुपए का सट्टा भी लगा
था।
लास वेगास (अमेरिका). फ्लॉएड मेवेदर शताब्दी की सबसे बड़ी फाइट
के चैम्पियन बन गए हैं। उन्होंने कांटे की टक्कर में मैनी पकयाऊ को हराया।
मेवेदर के 116 अंक थे और पकयाऊ के 112 अंक। पकयाऊ के खिलाफ हुए इस
महा-मुकाबले में शुरुआती दो राउंड्स में मेवेदर आगे थे। इसके बाद पकयाऊ ने
वापसी करते हुए अगले दो राउंड्स जीते। दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही।
लेकिन आखिरी कुछ राउंड्स में मेवेदर रिंग में पकयाऊ पर भारी पड़ते नजर आए।
इस जीत के साथ ही मेवेदर 1142 करोड़ रुपए के हकदार बन गए।सोशल मीडिया पर छाया पकयाऊ का ट्वीट
मैनी पकयाऊ ने लास वेगास में महा-मुकाबले से ठीक पहले एक ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा, “मुझे अपनी संभावित जीत के सुखद प्रिव्यू अभी से ही मिल रहे
हैं।” पकयाऊ के ट्वीट को उनके फैन्स जमकर री-ट्वीट कर रहे हैं।
लैला अली भी थीं रोमांचित
इस महा-मुकाबले को लेकर बॉक्सर लैला अली भी काफी रोमांचित थीं।
हालांकि, पहले खबर आई थी कि लैला ने मेवेदर को एक छोटा बच्चा कहा था, लेकिन
जब इसे लेकर विवाद बढ़ा तो लैला ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उनकी बातों
को गलत तरीके से पेश किया गया था। लैला ने कहा था, “मेवेदर एक महान बॉक्सर
हैं और इस तरह की बातों से उनकी उपलब्धियों को कम नहीं किया जा सकता। मेरे
पिता मो. अली महान बॉक्सर हैं और मेयवेदर ने भी बॉक्सिंग को काफी ऊंचाइयों
कर पहुंचाया है। मैं इस फाइट को लेकर सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि यह अब
तक का सबसे बड़ा बॉक्सिंग इवेंट है। फैन्स और दुनियाभर से आए स्टार्स इस
फाइट का रोमांच दोगुना कर रहे हैं।”
No comments:
Post a Comment