आईपीएल-8 के 30वें मुकाबले में चेन्नई के 166 रनों के जवाब में
कोलकाता ने रॉबिना उथप्पा और आंद्रे रसैल की शतकीय साझेदारी के दम पर
चेन्नई से पिछली हार का बदला ले ही लिया। 1 गेंद और 7 विकेट रहते बाजी
मारी। 28 अप्रैल को चेन्नई से उसी के होमग्राउंड में 2 रनों से शिकस्त खाने
के बाद अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन में हार का बदला लिया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
चेन्नई के सम्मानजनक स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को अच्छी शुरुआत मिली। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में जल्दी अपना विकेट गंवाने से सबक लेने की कोशिश की, लेकिन एक बार फिर आशीष नेहरा का शिकार बने। कोलकाता को पहला विकेट कप्तान गौतम गंभीर (19) के रुप में लगा। पहला झटका लगने के बाद रॉबिन उथप्पा के साथ मनीष पांडे ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।
आईपीएल के इस सीजन में पहला मैच खेल रहे चेन्नई सुपर किंग्स के फिरकी मास्टर पवन नेगी ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी जौहर दिखाते हुए विकेट भी लिए। मनीष पांडे (3) को आउट कर अपनी टीम को उन्होंने दूसरी सफलता दिलाई। 10वें ओवर में सूर्यकुमार यादव (2) के सस्ते में आउट होने के बाद चेन्नई की झोली में तीसरी सफलता आई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसैल (नाबाद 59) ने रॉबिन उथप्पा (नाबाद 80) के साथ कुछ तेज हिट लगाई। 15वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर उथप्पा ने अपने पचास रन पूरे किए।
दोनों बल्लेबाजों ने अपना आतिश खेल जारी रखा और चेन्नई के गेंदबाजों पर जमकर रन बरसाए। दोनों ने चेन्नई के हर गेंदबाज पर चौके और छक्के लगाए। शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने चौथे विकेट के लिए 112 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

No comments:
Post a Comment