नई दिल्ली. आईपीएल-8 के 31वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स
ने किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने कुल्टर (4 विकेट)
और जहीर खान (2 विकेट) की बेहतरीन बॉलिंग की बदौलत पंजाब किंग्स इलेवन को
पहले 118 रन के मामूली स्कोर पर रोका। इसके बाद श्रेयस अय्यर (54) और मयंक
अग्रवाल (52*) की हाफ सेन्चुरी की बदौलत 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान
पर 119 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। सौरभ तिवारी 5 रन बनाकर नाबाद लौटे। यह 8
मैच में दिल्ली की चौथी जीत है, जबकि उतने ही मुकाबले में छठी हार है। 4
विकेट चटकाने वाले नाथन कुल्टर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले विकेट के लिए निर्णायक 106 रन की सोझेदारी
118 रन के छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद
शानदार रही। ओपनर बैट्समैन श्रेयस अय्यर और मयंक अग्रवाल ने 12.3 ओवर्स में
शानदार 106 रन जोड़ते हुए दिल्ली को दिलाई। श्रेयस अय्यर ने 40 बॉल में 4
चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि मयंक अग्रवाल ने 40 बॉल में 6 चौके और एक
छक्के जमाए। श्रेयस अय्यर को शार्दुल ठाकुर ने अक्षर पटेल के हाथों कैच
कराया। हालांकि इस विकेट का मैच रिजल्ट पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था।
सौरभ तिवारी और मयंक ने बाकी की कसर पूरी की।
पंजाब ने बनाए 118 रन
नाथन कुल्टर (20/4) की घातक बॉलिंग की बदौलत दिल्ली ने पंजाब को सिर्फ
118 रन के स्कोर पर रोक लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी किंग्स
इलेवन पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके चार टॉप ऑर्डर बैट्समैन सिर्फ
10 रन के टीम स्कोर पर आउट हो गए। एक बार लग रहा था कि पंजाब 50 रन भी नहीं
बना पाएगी, लेकिन डेविड मिलर (42), अक्षर पटेल (22) और कप्तान जॉर्ज बैली
के 18 रन की बदौलत पंजाब 118 रन तक पहुंच सकी। आईपीएल-8 में अपना पहला मैच
खेलने वाले जहीर खान ने जोरदार बॉलिंग की और 4 ओवर्स में 17 रन देकर 2
विकेट झटके। जेपी डुमिनी और अमित मिश्रा के नाम एक-एक विकेट रहे।
जहीर खान की दमदार बॉलिंग
सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग (1) मैच की दूसरी ही गेंद पर जहीर खान के
शिकार हुए। जहीर ने उन्हें प्वाइंट पर एंजिलो मैथ्यूज के हाथों कैच कराया।
अगले ही ओवर में डेयरडेविल्स के कप्तान जेपी डुमिनी ने शॉन मार्श (5) को
पगबाधा कर पवेलियन की राह दिखाई। मैच के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जहीर
ने मनन वोहरा (1) को विकेट के पीछे केदार जाधव को हाथों कैच कराकर किंग्स
इलेवन को तीसरा झटका दिया। अगले ओवर में नाथन कुल्टर ने रिद्धिमान साहा (3)
को पवेलियन भेजा। किंग्स इलेवन की ओर से अक्षर पटेल (22) और डेविड मिलर
(42) ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की। दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से
कुल्टर के अलावा जहीर ने दो जबकि डुमिनी तथा अमित मिश्रा ने एक-एक सफलता
हासिल की।
No comments:
Post a Comment