Saturday, 2 May 2015

मंदीप सिंह के छक्के से जीता बेंगलुरु, केकेआर 7 विकेट से हारा

बेंगलुरु. आईपीएल-8 के 33वें मैच में केकेआर के 111 रन के जवाब में बेंगलुरु ने 3 विकेट के नुकसान पर 9.4 ओवर में 115 रन बनाए। मंदीप सिंह (45) और डेविड वेस (9) नाबाद लौटे।
क्रिस गेल 21 रन बनाकर हॉज की बॉल पर रसेल क हाथों लपके गए। इसके बाद एबी डिविलियर्स दो रन बनाकर चावला की बॉल पर बोल्ड हुए।
केकेआर ने बनाए 112 रन
आंद्रे रसेल (45) की विस्फोटक पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स के सामने 10 ओवरों में 112 रनों का टारगेट रखा। बारिश के कारण ढाई घंटे से भी ज्यादा समय बर्बाद हुआ और आखिरकार इसे 10-10 ओवरों तक के लिए सीमित किया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइटराइडर्स ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 111 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (23) और कप्तान गौतम गंभीर (12) ने पहले विकेट के लिए 3.5 ओवरों में 33 रन जोड़े। गंभीर को डेविड वीज ने प्वाइंट पर मंदीप सिंह के हाथों कैच कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्र रसेल ने नाइट राइडर्स को गति दी। रसेल ने 17 गेंदों की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। रसेल ने दूसरे विकेट के लिए रॉबिन उथप्पा के साथ 18 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी की। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने उथप्पा को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
रसेल हुए रन आउट
रसेल (45) ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए रॉयन टेन डॉश्टे के साथ 11 गेंदों में 25 रन जोड़ कर टीम की रनसंख्या को 100 के करीब पहुंचा दिया। रसेल रनआउट होकर तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। टेन डॉश्टे ने 12 रनों का योगदान दिया। यूसुफ पठान 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से मिशेल स्टार्क, वीज और चहल ने एक-एक सफलता हासिल की।

टीम (संभावित) :

> रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : क्रिस गेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, सरफराज खान, डेविड वेस, मिचेल स्टार्क, हर्षल पटेल, वरुण आरोन, यजुवेंद्र चहल।

> कोलकाता नाइटराइडर्स : रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर (कप्तान), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, युसूफ पठान, रेयान टेन डोश्टे, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, पैट कमिंस, ब्रैड हॉज, उमेश यादव।

No comments:

Post a Comment