Wednesday, 15 April 2015

कांबली ने TWITTER पर नवजोत सिंह सिद्धू और रमीज रजा को दी गालियां

मुंबई. पूर्व टेस्ट क्रिकेटर विनोद कांबली विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। 14 अप्रैल को कांबली के ट्विटर हैंडल @vinodkambli349 से ट्वीट किया गया, 'गौरव, रमीज और सिद्धू पागल हो गए हैं। सिद्धू तेरी बक बक चुप करो नहीं तो ऐसी तेरी सिद्धू तेरी...(गालियां)।' इस ट्वीट को 459 बार रीट्वीट किया गया और 121 लोगों ने इसे फेवरेट बताया।
पाकिस्तान के रमीज रजा और भारत के नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व क्रिकेटर हैं और इन दिनों आईपीएल मैचों की कमेंट्री कर रहे हैं। गौरव कपूर आईपीएल मैचों में शो प्रेजेंट करते हैं।
बुधवार को सुबह 10.14 बजे कांबली ने विवादित ट्वीट पर सफाई पेश की। उन्होंने ट्वीट किया, 'ट्वीट मैंने नहीं किए थे। मैं अपने दोस्त की तरफ से माफी मांगता हूं, जिसके पास मेरा फोन था और वह ट्वीट कर रहा था। मैंने उससे दोस्ती तोड़ दी है। माफ करिए।'
विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले थे। वे एक समय सचिन तेंडुलकर के बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने सचिन के साथ स्कूली क्रिकेट में रिकॉर्ड 664 रनों की पार्टनरशिप भी की थी। कांबली ने आखिरी इंटरनेशनल मैच वर्ष 2000 में खेला था।
कांबली का उड़ रहा है मजाक
विनोद कांबली की सफाई सामने आने के बाद ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। अजीम बंतावाला ने @TheBanat हैंडल से ट्वीट किया, 'इस पूरे मामले में सबसे अचरज भरी बात यह है कि कांबली के दोस्त भी हैं।' वहीं, ट्विटर हैंडल @AapGhumaKe से

No comments:

Post a Comment