Tuesday, 21 April 2015

वाशिंगटन के ग्लोबल वुमन्स मेंटरिंग पार्टनशिप में फिक्की की चेयरपर्सन अपरा कुच्छल का चयन

जयपुर।
फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन अपरा कुच्छल वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में होने वाले चार सप्ताह के मेंटरिंग प्रोग्राम में भाग लेंगी। इसके लिए वे 24अप्रेल को न्यूयॉर्क रवाना होंगी। चार सप्ताह का यह कार्यक्रम द फॉर्च्यून और यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की ओर से 27 अप्रैल से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा। जो दुनियाभर की उभरती महिला लीडर्स को एक स्थान पर लाकर उन्हें आगे बढ़ाने और उनके प्रोफेशनल नेटवर्क व कौशल विकास करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में कुच्छल के मेंटर में यूएस पब्लिक अफेयर्स एंड क्रायसिस प्रेक्टिसेज के चेयर, बर्सन मार्सटेलर के एन. डेविसन और बर्सन मार्सटेलर के विशव के वाइस चेयर, कारेन ह्यूजेस होंगे।
 वॉशिंगटन डीसी में चार दिवसीय कार्यक्रम में ओरिएंटेशन, लीडरशिप व स्किल ट्रेनिंग तथा न्यूयॉर्क में दो सप्ताह का मेंटरशिप असाइनमेंट, इंटेंस एक्टिविटी और दो दिवसीय कम्यूनिकेशन ट्रेनिंग एवं डीब्रीफिंग शामिल है।

No comments:

Post a Comment