Sunday, 5 April 2015

एक पहेली लीला (10 अप्रैल)

जल्द ही सनी लिओनी की थ्रिलर 'एक पहेली लीला' दर्शकों के सामने होगी। यह एक म्यूजिकल फिल्म है। फिल्म को बॉबी खान ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और किशन कुमार हैं। मुख्य भूमिका में सनी लिओनी के साथ जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल, जस अरोरा, मोहित अहलावत और राहुल देव भी नजर आएंगे। फिल्म में कोरियोग्राफी सरोज खान और अहमद खान ने की है, वहीं संगीत अमाल मलिक ने दिया है। फिल्म के अधिकार टी-सीरीज के पास हैं।

फिल्म का ट्रेलर 6 फरवरी को फिल्म 'शमिताभ' के साथ रिलीज किया गया था। इसे यूट्यूब पर 13 मिलियन यूजर्स ने देखा था। फिल्म में सनी लिओनी डबल रोल में दिखेंगी वहीं रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'जेम्स' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले मोहित अहलावत भी लंबे समय के बाद बड़े परदे पर नजर आएंगे। मोहित के संबंध टी-सीरीज परिवार से काफी अच्छे रहे हैं, इसी वजह से उन्हें एक बार फिर फिल्मों में किस्मत आजमाने का मौका मिल रहा है। अहमद खान के भाई बॉबी खान इस फिल्म से अपना डॉयरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल 'जोधपुर' में शूट किया गया था वहीं आखिरी शेड्यूल 'लंदन' में पूरा हुआ।
 

No comments:

Post a Comment