खेल डेस्क. युवराज सिंह इन दिनों बहुत बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं। न तो बैटिंग में कमाल दिखा पा रहे, न ही बॉलिंग में। एक समय विश्व स्तरीय टॉप फील्डर्स में शामिल युवराज फील्डिंग में भी निराश कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण 12 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में देखने को मिला। युवराज पहले किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते थे।
दिल्ली डेयरडेविल्स की हार में युवराज सिंह के अलावा नाथन कोल्टर नील,
जयदेव उनादकट और एंजिलो मैथ्यूज की भूमिका काफी रही। वहीं, राजस्थान की
जीत के हीरो दीपक हूडा, टिम साउदी और अजिंक्य रहाणे रहे।
युवराज की गलती से हूडा ने बनाए 54 रन
दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान को 185 रनों का विशाल टारगेट
दिया था, लेकिन राजस्थान ने इस टारगेट को भी अंतिम बॉल पर चौका लगाकर
हासिल कर लिया। राजस्थान की इस जीत के हीरो दीपिक हूडा रहे, जिन्होंने
सिर्फ 25 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से तूफानी 54 रन बनाए,
लेकिन युवराज ने अगर गलती न की होती तो हूडा इतना स्कोर नहीं कर पाते और
टीम दबाव में आ सकती थी।
हूडा को रन आउट नहीं कर सके युवराज
राजस्थान की पारी के 14वें ओवर में हूडा को रन आउट करने का एक आसान सा
मौका आया था, लेकिन युवराज उसे भुना नहीं पाए। वह ओवर युवराज खुद कर रहे
थे। उस ओवर की चौथी गेंद पर हूडा ने प्वाइंट की ओर शॉट खेला, जहां मैथ्यूज
पहले से ही मौजूद थे। दूसरी छोर पर खड़े अजिंक्य रहाणे रन लेने के लिए दौड़
पड़े, लेकिन हूडा ने दौड़ने में देरी कर दी। वे आधे क्रीज पर ही पहुंचे थे
कि मैथ्यूज ने सटीक थ्रो युवराज के हाथों में दिया, लेकिन युवराज उसे
कलेक्ट नहीं कर पाए और रन आउट का एक आसान सा मौका गंवा दिया। हूडा उस वक्त
सिर्फ 23 रन ही बना सके थे। इस गलती के कारण युवराज मैच के विलेन भी साबित
हुए। युवराज ने उस ओवर में 11 रन लुटाए।
बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आए, लेकिन नहीं दिखा पाए कमाल
पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फ्लॉप होने के पीछे बहुत बड़ा कारण उन्हें बैटिंग ऑर्डर में काफी पीछे भेजा जाना माना जा रहा था, लेकिन राजस्थान के खिलाफ वे चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए। इस नंबर पर वे 17 गेंदों में सिर्फ 27 रन ही बना सके। उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है, लेकिन वे एकबार फिर शॉट बॉल का शिकार हुए और पुरानी गलती ही दोहराते हुए आउट हो गए।
पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फ्लॉप होने के पीछे बहुत बड़ा कारण उन्हें बैटिंग ऑर्डर में काफी पीछे भेजा जाना माना जा रहा था, लेकिन राजस्थान के खिलाफ वे चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए। इस नंबर पर वे 17 गेंदों में सिर्फ 27 रन ही बना सके। उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है, लेकिन वे एकबार फिर शॉट बॉल का शिकार हुए और पुरानी गलती ही दोहराते हुए आउट हो गए।
No comments:
Post a Comment