धूम्रपान से सेहत पर कोई असर नहीं होने का बयान बीड़ी कारोबारी और बीजेपी
सांसद श्याम चरण गुप्ता पर भारी पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुप्ता के इस बयान से खुश नहीं हैं और उनकी
संसदीय समिति से छुट्टी हो सकती है। संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू
के गुप्ता को दिल्ली तलब किए जाने की भी खबरें हैं।
हालांकि गुप्ता ने इन खबरों को खारिज किया कि उनसे एक संसदीय समिति से हटने के लिए कहा गया है, लेकिन कहा कि वह अपनी पार्टी के आलाकमान के निर्देशों का पालन करेंगे।
उन्होंने उत्तर प्रदेश से अपनी संसदीय सीट इलाहाबाद से फोन पर कहा, 'अब तक, मुझे (पद छोड़ने का) कोई निर्देश नहीं मिला। अगर मुझे किसी तरह का निर्देश मिलता है तो मैं इसे स्वीकार करूंगा।'
संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू द्वारा उन्हें बुलाए जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि वह एक दो दिन में दिल्ली आएंगे। गुप्ता ने कहा, 'पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, मैं उसका पालन करूंगा।'
उन्होंने उनकी टिप्पणियों से विवाद पैदा होने संबंधी सवाल पर टिप्पणी करने से मना किया।
गुप्ता सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद कानून 2003 के प्रावधानों पर गौर कर रही एक विधायी समिति के सदस्य हैं जिसने सरकार से तंबाकू उत्पादों पर चेतावनी की तस्वीरों का आकार 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 85 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को रोकने के लिए कहा है।

No comments:
Post a Comment