सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने केंडिस
फॉलजाने से शादी कर ली। इस जोड़ी ने शनिवार को गुप-चुप तरीके से विवाह बंधन
में बंधे। इसकी जानकारी डेविड वॉर्नर और केंडिस ने सोशल साइट कर जरिए दी।
डेविड वॉर्नर ने न्यू साउथ वेल्स के एक लोकल होटल में ली गई सेल्फी को
पोस्ट किया और लिखा, "ये हैं मिकी, मेरे नए फादर इन लॉ।" इसके साथ ही एक
अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "इंडिया आने के लिए मैं तैयार हूं।" बता दें
कि डेविड वॉर्नर आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद
की ओर से खेलते हैं। टीम का पहला मैच 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के
साथ है। उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल को इंडियन क्रिकेटर सुरेश रैना ने बचपन
की दोस्त प्रिंयका से दिल्ली में शादी की।
11 सितंबर, 2014 को हुई थी बेटी
डेविड वॉर्नर और केंडिस पहले से ही एक बेटी के पिता हैं। केंडिस फॉलजोन ने उनकी बेटी को 11 सितंबर, 2014 को जन्म दिया। वार्नर ने अपनी बेटी का नाम ईवी मेय वार्नर रखा है। उस समय भी टी-20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट प्लेयर वॉर्नर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने घर आई इस खुशखबरी को अपने फैन्स के साथ शेयर किया था।

दो साल की डेटिंग और खरीदा 40 करोड़ का बंगला
वॉर्नर और केंडिस की मुलाकात लगभग दो साल पहले हुई थी। पहली ही नजर में दोनों ने एकदूसरे को पसंद किया और डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। वॉर्नर और केंडिस दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर गंभीर रहे। दोनों ने प्यार को शादी में तब्दील करने का फैसला किया और शादी से पहले अपना आशियाना तैयार किया। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के निकट स्थित कूजी शहर में अपने लिए बंगला बनवाया है। वॉर्नर और केंडिस के इस ड्रीम होम की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपए) है। केंडिस आईपीएल-7 के दौरान वॉर्नर के साथ रहीं।

No comments:
Post a Comment