सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत
में सोमवार को एक पब्लिक पार्क में दो अलग-अलग संदूक में एक पुरुष और
महिला की नग्न हालत में लाश पाई गई। दोनों की उम्र 24-25 साल के बीच बताई
जा रही है। पुलिस ने ऑनर किलिंग का शक जताया है। महिला के हाथों में नए
कंगन हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि दोनों की हाल ही में शादी हुई थी। पुलिस
को आशंका है कि दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली होगी। इसके बाद परिजनों
ने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस अभी दोनों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही
है।
शवों को जलाने की कोशिश
घटना शहर के मुरथल नेशनल हाईवे नंबर 1 पर स्थित देवीलाल पार्क की है।
यहां घूमने आए कुछ लोगों ने पार्क में दो संदूक देखे। पहले तो लोगों ने इसे
नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, बाद में एक आदमी ने जब संदूक खोला तो मामला
सामने आया। संदूक में नग्न अवस्था में महिला की लाश मिली। वहीं, जब दूसरा
संदूक खोला गया तो इसमें एक युवक की लाश थी, जिसके दोनों पैर काटे गए थे।
इसके बाद पार्क के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस को सूचना दी गई।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों शवों को बॉक्स में
ही जलाने का प्रयास किया गया है। मृतकों के सिर व शरीर के बाल जले हुए हैं।
शवों के पास माचिस की तीलियां भी मिली हैं। युवती के गले पर निशान मिले
हैं, जिससे लगा रहा है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। जिन बक्सों में
शव मिले हैं उन पर लाल रंग से नंबर लिखे हुए थे। युवती का शव जिस बक्से में
था उस पर बीएक्स-5 व लड़के के बक्से पर आईएक्सआर-5 लिखा हुआ है।
क्या कहना है पुलिस का
मामले को लेकर dainikbhaskar.com ने मुरथल थाने के एसएचओ
प्रवीण कुमार से बात की तो उन्होंने बताया, "प्रारंभिक जांच में ऑनर किलिंग
का मामला लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि दोनों को कहीं और मारा गया है और
फिर बक्से में बंद कर पार्क में फेंका गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर
शिनाख्त शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान के लिए पूरे राज्य के थानों से
गुमशुदगी की शिकायत से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। फिलहाल, शव को
पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पूरा
खुलासा हो पाएगा।"
No comments:
Post a Comment