कराची. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दस टी-20 और एक वनडे मैच
खेल चुके 22 साल के पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म स्पिनर रजा हसन को डोप टेस्ट
में कोकीन सेवन का दोषी पाया गया है। कराची में हुए पेंटैंगुलर कप
टूर्नामेंट के दौरान यह टेस्ट किया गया था। अब हसन पर दो साल का प्रतिबंध
लग सकता है। अगर उन पर बैन लगता है तो वे न तो इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट
खेल सकेंगे और न ही घरेलू स्तर पर। 2015 के वर्ल्ड कप में हारने के बाद टीम
के कुछ खिलाड़ियों पर बयानबाजी कर अनुशासन तोड़ने का आरोप लगा था।
भारतीय लैब ने पाया पॉजिटिव
पीसीबी ने रजा हसन का सैंपल भारत के एक लैब में भेजा था। बताया जा रहा है कि इस लैब को वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने मान्यता दी हुई है। इसी लैब ने हसन को कोकीन के सेवन का दोषी पाया।

जांच कमेटी के सामने होगी पेशी
रजा के डोप टेस्ट का सैंपल 'ए' आ चुका है। उन्हें कोकीन सेवन का दोषी पाया गया है। इसी आधार पर दो सदस्यों वाली कमेटी को जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। रजा के सैंपल 'बी' का नतीजा अभी आना बाकी है। सूत्र ने बताया, "पीसीबी पूरे मामले को बहुत गंभीरता से ले रहा है, क्योंकि यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी कोकीन सेवन का दोषी पाया गया है। अगर रजा जांच कमेटी के सामने खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाए तो उन्हें दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा।"

आपराधिक केस भी हो सकता है दर्ज
रजा को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्रिकेट खेलने से रोके जाने के अलावा रजा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज हो सकता है, क्योंकि पाकिस्तान में कोकीन का सेवन कानूनन अपराध है।

No comments:
Post a Comment