भारत ने रविवार को दक्षिण कोरिया को 2-2 से बराबरी पर रोककर 24वें
अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट की संतोषजनक शुरुआत की। नीदरलैंड के पाल वान
ऐस का यह भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में पहला मैच था।
भारत को 10वें मिनट में निकिन थिमैया ने बढ़त दिलाई लेकिन इसके बाद कोरिया के लिए हेसुंग हयुन (24वें मिनट) और सियोंगक्यू ली (53वें मिनट) ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
वीआर रघुनाथ (56वें मिनट) ने इसके बाद पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करके भारत के लिए एक अंक सुनिश्चित किया। कोरिया को भी एक अंक मिला। धीमी शुरुआत करने के बाद भारत ने समय पर लय हासिल की।
गोल करने का पहला प्रयास कोरिया ने मैच के आठवें मिनट में किया जब सियोंगक्यू किम के शाट को भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने आसानी से रोक दिया।
दो मिनट बाद आकाशदीप सिंह को भारत को बढ़त दिलाने का मौका मिला लेकिन उनके शाट को कोरिया के गोलकीपर जेहियोन किम ने रोक दिया।
भारत को हालांकि इसके बाद अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा जब थिमैया ने रमनदीप सिंह के पास पर 10वें मिनट में फ्लिक करके गेंद को गोल में डालकर टीम को बढ़त दिला दी।

No comments:
Post a Comment