Saturday, 4 April 2015

आईपीएल उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करेंगे रितिक

रितिक रोशन और शाहिद कपूर कोलकाता में सात अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के उदघाटन समरोह में परफॉर्म करते नजर आएंगे।

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने बयान में बताया कि कलाकार एक मंच पर आकर आईपीएल के आठवें सत्र की शुरूआत करेंगे। उदघाटन समारोह के प्रस्तोता अभिनेता सैफ अली खान होंगे।

फरहान अख्तर, संगीत निर्देशक प्रीतम के अलावा रितिक रोशन और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार इस लुभावनी टी20 लीग के उदघाटन समरोह में शिरकत करेंगे।

ठाकुर ने कहा, सभी आठ टीमों के कप्तान इस मौके पर मौजूद रहकर एमसीसी क्रिकेट भावना की शपथ लेंगे जो क्रिकेट भावना के प्रति आईपीएल की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ट्राफी को सबसे सामने पेश करके नये सत्र की शुरूआत करेंगे।

ठाकुर ने कहा, शाम को दो घंटे चलने वाला यह कार्यक्रम साढेम् सात बजे शुरू होगा और आयोजन स्थल के गेट पांच बजे खोल दिए जाएंगे। उदघाटन समारोह के टिकट (200 रूपये से शुरू) आईपीएलटी20डॉट काम से खरीदे जा सकते हैं।

उदघाटन समारोह का सोनी मैक्स और सोनी सिक्स पर सीधा प्रसारण होगा जबकि इसे हाटस्टार पर भी देखा जा सकत है।

No comments:

Post a Comment