रतलाम/इंदौर. इंदौर में रविवार रात को हुई एक कांट्रेक्टर की
हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कांट्रेक्टर की हत्या उसके ही
साथ काम करने वाले एक मजदूर ने की थी। दरअसल, मजदूर कुछ महीनों पहले एक
हादसे का शिकार हो गया था और उसके इलाज पर कांट्रेक्टर ने काफी खर्च किया
था। इस अहसान के बदले कांट्रेक्टर मजदूर की पत्नी और उसकी मां से संबंध
बनाने लगा था। मजदूर को जब यह बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने कांट्रेक्टर की
हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक तीन महीने पहले यह मजदूर एक मकान के कंस्ट्रक्शन के
समय गिर गया था। इलाज के दौरान मजदूर के इलाज पर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च
हुआ था। इलाज का यह पूरा खर्च कांट्रेक्टर ने उठाया था। बाद में मजदूर की
मदद के बदले यह उसकी पत्नी और मां से उसके ही सामने संबंध बनाने लगा।
कांट्रेक्टर की इस हरकत से बौखलाए मजदूर ने बीते रविवार की रात उसके सिर पर
डंडे से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मारे गए कांट्रेक्टर के खिलाफ पहले भी रेप का केस दर्ज हो
चुका है।
No comments:
Post a Comment