Wednesday, 15 April 2015

सेक्‍स रैकेट चलाने के आरोप में मां-बेटी अरेस्‍ट, डायरी में कई रसूखदारों के नाम

धनबाद. झारखंड के धनबाद में पुलिस ने मंगलवार को दो सेक्स रैकेट्स का भंडाफोड़ किया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक ठिकाने से डायरी मिली है और सूत्रों के अनुसार इसमें रसूखदार लोगों के नाम हैं। यहां जोड़ापोखर क्षेत्र में मारे गए छापे में पुलिस ने टाटा में काम करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी और बेटी के साथ ही तीन अन्य लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि टाटा कंपनी के इस कर्मचारी की पत्नी और बेटी सेक्स रैकेट में शामिल हैं जो उनके ही मकान से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मकान से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

छापेमारी की एक अन्य कार्रवाई यहां नीलांचल कॉलोनी में की गई जहां से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जोड़ापोखर क्षेत्र में पकड़े गए सेक्स रैकेट के बारे में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने एसपी को इस सेक्स रैकेट की सूचना दी थी और आरोप लगाया था कि लोकल पुलिस की शह पर यह रैकेट संचालित किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम ने यह छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, टाटाकर्मी के आवास से एक डायरी मिली है, जिसमें कुछ नेताओं और अफसरों के अलावा कुछ अन्य रसूखदारों के नाम हैं।

No comments:

Post a Comment