श्रीगंगानगर. प्रेमनगर
में रहने वाले एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर
दी। नृशंसता की सभी हदें भी लांघ गया। हाथ पैर के पंजे भी काट डाले। फिर शव
एक कमरे में छिपा दिया। तीन दिन तक बात छुपी ही रही। रविवार रात जब घटना
का खुलासा हुआ तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पति बच्चों के साथ इसी घर में रह रहा था। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली
पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। महिला के पति ने हत्या की बात स्वीकार ली।
पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक मिनी मायापुरी में
स्पेयर पार्ट्स की दुकान में काम करने वाला महावीर प्रसाद प्रेम नगर में
पिछले 8 माह से पत्नी नीलम उर्फ नीरू बच्चों के साथ रह रहा था। रविवार को
फाजिल्का निवासी नीरू के मामा अमित कुमार मिलने पहुंचे थे।
महावीर को फोन किया तो उसने मिलने से इनकार कर दिया। अमित ने महावीर
के घर के आसपास रह रहे लोगों से सहायता मांगी। इस पर नगरपरिषद के पूर्व
उपसभापति महेश गुप्ता ने महावीर को फोन किया। महावीर ने उन्हें पत्नी की
तबीयत खराब होने की बात कहकर फोन काट दिया।
अनहोनी की आशंका पर अमित महेश गुप्ता मौहल्ले के लोगों के साथ घर में
घुस गया। एक बंद कच्चे कमरे से तेज बदबू रही थी। किसी अनिष्ट की आशंका होने
पर लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरा
खुलवाया तो देखा कि नीरू का नग्न अवस्था में सिर कटा शव कूड़े के ढेर में
पड़ा था।
No comments:
Post a Comment