Monday, 6 April 2015

बचपन में साथ खेलने वाले दो दोस्त, एक बना लड़की, अब रचाएंगे शादी

लंदन। प्ले स्टेशन और फुटबॉल साथ खेलकर बड़े हुए दो दोस्त टीनएज में बिछुड़ने के लंबे अरसे बाद फिर से एक हो गए। हालांकि, कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है। दोनों में से एक ने जेंडर री-असाइनमेंट सर्जरी के जरिए खुद को फीमेल बना लिया, जबकि दूसरा अभी भी लड़का है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों अब शादीबंधन में बंधने का मन बना रहे हैं।
24 वर्षीय क्रिस्टोफर डॉड और 27 वर्षीय फे पुरधम (अब लड़की) ब्रिटेन के मिडल्सब्रॉ के साउथ बैंक में साथ रह रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मुलाकात क्रिस्टोफर के 21वें जन्मदिन पर हुई थी। दोनों बचपन से टीनएज तक बतौर लड़के दोस्त बनकर पले बढ़े। लेकिन पुरधम ने 23 की उम्र में कदम रखते ही खुद का जेंडर चेंज करा लिया। लड़की बनने से पहले पुरधम को लोग केविन नाम से जानते थे।
क्रिस्टोफर मिडल्सब्रॉ यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री से ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। उसने कहा, "हैरानी की बात है कि बचपन में जिसके साथ घंटों प्ले स्टेशन और फुटबॉल गेम खेला, उसे पहचान नहीं पाया। एक पल के लिए भी मुझे पुरधम में केविन कहीं भी नजर नहीं आया।" साथ ही कहा, "मैं पुरधम की खूबसूरती देखते ही उसपर फिदा हो गया। हम दोनों अब अपनी ड्रीम वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं।"
लड़का से लड़की बनी पुरधम ने कहा, "10 साल की उम्र तक हम दोनों ने कई घंटों ब्वॉय गेम खेलने में बिताए। पर मैं खुद में लड़का कम एक लड़की की छवि ज्यादा देखती थी। मैं खुद को लड़कों से अलग महूसस करने लगी थी।" बता दें कि जब केविन 16 साल का था, तभी क्रिस्टोफर का परिवार कहीं और चला गया था। इस दौरान केविन में काफी बदलाव आया। उसने आखिरकार 23 साल की उम्र में अपना जेंडर चेंज करा लिया।

No comments:

Post a Comment