Sunday, 5 April 2015

भरत सिंह हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली(एसएनएन): एक सप्ताह पहले आईएनएलडी के पूर्व विधायक भरत सिंह की दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में हुई हत्या के आरोपी उदयवीर उर्फ काले समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं.
पिछले रविवार 29 मार्च को 38-वर्षीय भरत सिंह पर छह से अधिक हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था. वह नजफगढ़ में अभिनंदन वाटिका में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने गए थे. हमलावर एक एसयूवी में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे. यह गाड़ी बाद में बुधवार को हरियाणा के खरखौदा में बरामद हुई.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अपराध शाखा ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अपराध शाखा उनके कुछ और साथियों की तलाश कर रही है.

No comments:

Post a Comment