Saturday, 4 April 2015

ईरान परमाणु समझौते की शर्तों का पालन करेगा: हसन रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान दुनिया की महाशक्ति‍यों के समूह (P5+1) के साथ तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर प्रारूप समझौते के अनुसार अपने दायित्वों का पालन करेगा. उन्होंने कहा कि ईरान यह भी उम्मीद करेगा कि दूसरे पक्ष भी अपने दायित्यों का पालन करें. ईरानी परमाणु समझौते की ये हैं 5 शर्तें
रूहानी ने ईरान की जनता को टेलीविजन पर संबोधित करते हुए कहा, 'दुनिया को यह पता होना चाहिए कि हम धोखेबाज नहीं है और न झूठे हैं. हम जो भी वादा करेंगे, वह हमारे राष्ट्रीय हितों के दायरे में होगा और हम अपने वादों को पूरा करेंगे, लेकिन दूसरा पक्ष भी अपने वादों को पूरा करे.' परमाणु कार्यक्रम में कमी लाने पर ईरान सहमत
उन्होंने कहा कि यदि किसी दिन उन्होंने किसी नए रास्ते को चुना, तो ईरान भी उसी के अनुरूप कोई निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा.
रूहानी ने कहा कि परमाणु समझौता दुनिया तथा उन सभी देशों के साथ बातचीत की दिशा में एक कदम भर है, जो ईरान का आदर करना चाहते हैं और ईरान की जनता के साथ आपसी हित के प्रारूप समझौते के दायरे में काम करना चाहते हैं. रूहानी ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं कि सहयोग और बातचीत से सभी को लाभ होगा.'

No comments:

Post a Comment