Saturday, 4 April 2015

जम्मू कश्मीर में ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत

श्रीनगर (एसएनएन): जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आज सुबह एक ब्लास्ट हुआ जिसमें करीब 3 लोगों की मौत हो गई और दो बुरी तरह से जख्मी हो गए. इससे पहले भी जम्मू में कई बार ऐसे हादसे हो चुके है. सरकार द्वारा कोई सख्त कदम न उठाने की वजह से अपराधियों के हौसलें बुलंदियों को छू रहे है.
पुलिस ने बताया कि यह हादसा आज सुबह एलओसी से सटे इलाके में मिट्टी खोदने के दौरान लैंड माइन में हुए ब्लास्ट के कारण हुआ है. हालांकि ब्लास्ट के सटीक कारणों की जांच की जा रही है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे सरयाम गांव के पास एक ब्लास्ट हुआ जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. यह घना वन क्षेत्र है और जम्मू क्षेत्र में एलओसी के पास है. एक रक्षा अधिकारी ने दावा किया कि एक स्थानीय ग्रामीण के खेत में विस्फोटक लगा था. माना जा रहा है कि इस विस्फोटक से ब्लास्ट हुआ.
आपको बता दें कि मृतकों की पहचान विजय कुमार, मोनी और रामू के रूप में की गई है. ये तीनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले हैं. ये सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक ये वहां मजदूर के तौर पर कार्यरत थे. पुलिस और सेन

No comments:

Post a Comment