मुंबई। बॉलीवुड
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के माई च्वाइस वीडियो पर कंगना रनौत ने ऐसा बयान
दिया है कि जिससे दीपिका काफी नाराज हो सकती हैं। जिस वीडियो पर घमासान
मचा है उस वीडियो का इस तरह से मजाक उड़ाने का दम तो कंगना में ही हो सकता
है।
कंगना
ने भले ही दीपिका का नाम नहीं लिया, लेकिन इस वीडियो से नाराज लड़कों की
आवाज और बुलंद कर दी। दरअसल जब कंगना इस फंक्शन में आईं थी। तभी उनसे ये
सवाल पूछा गया था कि उनकी दीपिका वाले वीडियो पर क्या राय है। कंगना ने
साफ-साफ कह दिया कि लड़कों को इतना ना सताया जाए। नहीं तो 20 साल तो लड़कों
के सशक्तिकरण में ही लग जाएंगे।
कंगना
की बातों से तो यही लग रहा है कि वो दीपिका के इस कैंपेन से बिल्कुल सहमत
नहीं हैं। उन्हें पसंद नहीं आ रहा है कि लड़कियों और लड़कों में भेदभाव क्यों
दिखाया जा रहा है। इसलिए शायद कंगना ने दीपिका को इशारों इशारों में ये
सलाह दे डाली है कि महिला सशक्तिकरण के लिए लड़के लड़कियों दोनों को साथ
मिलकर काम करना होगा। यूं एक वीडियो बनाकर लड़कों को सताने से कुछ नहीं
होगा।
No comments:
Post a Comment