जिंग।
लगता
है बॉलीवुड में अब सभी एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर बनने की ख्वाहिश रखते
हैं, अब एक के बाद एक सेलेब्रिटी अच्छी फिल्मों पर खर्च करके रिस्क लेना
चाहते हैं। फिल्म एनएच-10 की सफलता के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अब
प्रोड्यूसर भी बनने की तैयारी कर रही हैं। यानी अब वो फिल्मों
में एक्टिंग के अलावा उन पर बड़ी रकम लगाकार प्रोड्यूस भी करेंगी। आपको बता
दें कि अनुष्का ने ये बातें विजिंग फेस्टिवल के दौरान कहीं, पर वे अपनी
फिल्म एनएच-10 की स्क्रीनिंग के लिए गई थीं।
उन्होंने कहा कि जब उनके सामने इस फिल्म की स्क्रिप्ट आई तो उस समय उन्हें लगा कि उन्होंने जितनी फिल्में की हैं ये भी उन्हीं फिल्मों की तरह थी, लेकिन सही मायने में देखा जाए तो एनएच-10 काफी अलग है। इस फिल्म को लेकर अनुष्का काफी उत्साहित थीं, यही वजह है कि फिल्म को सराहा गया।
निर्देशक नवदीप सिंह और लेखक सुदीप शर्मा को इस बेहतरीन फिल्म के लिए श्रेय देते हुए अनुष्का ने कहा, अभिनेत्री से निर्माता बनना, मेरे अनुसार परिवर्तन की एक बेहतरीन प्रक्रिया है।
उन्होंने कहा, भविष्य में भी हम ऐसी फिल्मों को समर्थन देना जारी रखेंगे, जिन्हें थोड़ा रिस्की माना जाता है क्योंकि उनमें नाच.गाना नहीं होता। हालांकि अनुष्का ही ये रिस्क नहीं उठा रही हैं, इसके पहले सलमान, आमिर, अरबाज, सनी देओल जैसे सुपरस्टार भी बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment