खेल डेस्क. आईपीएल-8 में मुंबई इंडियन्स एक और मैच हार गई। इस बार उसे दिल्ली डेयरडेविल्स ने
37 रनों से हराया। मुंबई की यह पांचवीं हार है और इस हार के साथ ही वह अंक
तालिका में सबसे नीचे है। वैसे, देखा जाए तो यह मैच पूरी तरह से एकतरफा ही
रहा। मैच में कुछ ऐसी गलतियां हुईं, जिसने मुंबई को मैच में कभी बने ही
नहीं रहने दिया। दिल्ली के मुकाबले मुंबई की टीम ज्यादा मजबूत है, बावजूद
इसके उसने दोयम दर्जे की टीम जैसा परफॉर्मेंस किया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने
पहले बैटिंग करते हुए श्रेयस अय्यर (56 गेंद, 83 रन) और कप्तान जेपी डुमिनी
(50 बॉल, 78 रन) की धमाकेदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर्स में 4
विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियन्स 9 विकेट के
नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। मुंबई की तरफ से कोई भी बैट्समैन हाफ
सेन्चुरी भी नहीं लगा सका। Dainikbhaskar.com मुंबई इंडियन्स की ऐसी पांच गलतियों के बारे में बता रहा है, जिसके कारण उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।
पहली गलती : रोहित शर्मा में कॉन्फिडेंस की कमी
मैच जीतने के लिए टीम से कहीं अधिक कप्तान को कॉन्फिडेंट होने की जरूरत होती है। कप्तान कॉन्फिडेंट होता है तो टीम में कॉन्फिडेंस आता है, पर रोहित शर्मा टॉस के वक्त ही असमंजस में थे। टॉस जीतने के बाद उन्होंने कहा कि वे पिच के बारे में कुछ कह नहीं सकते। उन्हें नहीं पता कि यह पिच पहले बैटिंग करने वाले की मदद करेगी या बाद में बैटिंग करने वाली की। इस लिहाज से उन्होंने पहले बॉलिंग करना ही उचित समझा। मैच से ठीक पहले पिच को नहीं पढ़ पाना एक कप्तान की नाकामी है। इसका साफ मतलब है कि उन्होंने पिच को ठीक तरीके से देखा ही नहीं और उनकी कोई प्लानिंग ही नहीं थी, तभी तो दिल्ली की पिच पर उन्होंने पहले बॉलिंग करना ही उचित समझा।

दूसरी गलती : विकेट लेने की बजाय रन रोकने पर ज्यादा फोकस
मुंबई इंडियन्स की तरफ से दूसरी गलती उनके बॉलर्स ने की। उन्होंने विकेट लेने की बजाय रन रोकना उचित समझा, जो टी 20 में कभी कारगर साबित नहीं हो सकता। 20 ओवर्स के खेल में अगर आपके पास विकेट बचे हैं तो आप आसानी से बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। दिल्ली ने ऐसा ही किया। मुंबई को पहली सफलता तो दो रन के स्कोर पर ही मिल गया, जब मयंक अग्रवाल एक रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उसके बाद मुंबई को जल्दी विकेट नहीं मिला। वे बैट्समैन को रन नहीं बनाने देने की कोशिश में जुट गए। ऐसा करने में मुंबई इंडियन्स के बॉलर्स 10 ओवर्स तक तो कामयाब रहे, लेकिन उसके बाद उनकी खूब धुनाई हुई। 10 ओवर्स तक दिल्ली का स्कोर सिर्फ 65 रन था। उसने आखिरी 10 ओवर्स में 125 रन जुटाए। यह सिर्फ इसलिए हो पाया, क्योंकि दिल्ली के पास 9 विकेट बचे हुए थे।

तीसरी गलती : रोहित शर्मा का ओपनिंग में नहीं आना
रोहित शर्मा ओपनिंग करने नहीं उतरे। उन्होंने पार्थिव पटेल के साथ लिंडल सिमंस को भेज दिया, जबकि बड़े टारगेट का पीछा करने के लिए अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है और रोहित पटेल के साथ मिलकर ऐसा कर सकते थे। खैर, सिमंस को जिस काम के लिए उन्होंने भेजा था, वो तो हो नहीं पाया और सिमंस सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए, तब तक टीम पर काफी दबाव बढ़ चुका था। वे भी कुछ खास नहीं कर सके और 30 रन बनाकर आउट हो गए।

No comments:
Post a Comment