Friday, 24 April 2015

मुंबई के छोरे ने दिल्ली के लिए किया धमाल, बताया कैसे खेली आतिशी पारी



हाफ सेन्चुरी लगाने के बाद श्रेयस अय्यर।
हाफ सेन्चुरी लगाने के बाद श्रेयस अय्यर।
खेल डेस्क. आईपीएल-8 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में मुख्य भूमिका निभाने वाले युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (83 रन) ने शानदार पारी का क्रेडिट टीम के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे को दिया। अय्यर ने 56 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। मुंबई की तरफ से रणजी मैच खेलने वाले अय्यर आईपीएल-8 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से 6 मैचों में 227 रन बना चुके हैं। मैच के बाद अय्यर ने कहा, "इसका सारा श्रेय आमरे को जाता है, क्योंकि उन्होंने मेरे पीछे काफी मेहनत की। मेरी स्किल्स और टेक्निक पर काम किया। यही कारण है कि वो अच्छी बैटिंग कर पा रहे हैं।"

मैच के बाद अय्यर ने कहा कि वो आक्रामक पारी डुमिनी की मदद से ही खेल सके। उन्होंने कहा, “हमारा पहला विकेट तो जल्दी गिर गया, लेकिन जेपी डुमिनी ने क्रीज पर उनकी काफी मदद की। जब डुमिनी जैसा अनुभवी बैट्समैन क्रीज पर रहता है तो बहुत कुछ आसान हो जाता है। समय-समय पर वे मुझे टिप्स देते रहे। एक समय मैं काफी धीमा हो गया था पर डुमिनी ने आक्रामक पारी खेलकर टीम की मजबूत स्थिति बनाए रखी।"
ये थी रणनीति
श्रेयस अय्यर के अनुसार, "डुमिनी और मैंने यह डिसाइड किया कि दोनों को 15 ओवर्स तक टिककर खेलना है। अगर हम ऐसा कर पाए तो स्कोर काफी बड़ा हो जाएगा। इसके लिए लगातार स्ट्राइक रोटेट की। इसका फायदा हमें मिला और दोनों ने अच्छी बैटिंग की। मेरे हर शॉट्स पर डुमिनी आकर शाबासी देते थे।"
मुंबई के खिलाफ खेलने पर अय्यर ने कहा, "मुंबई के खिलाफ खेलने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड था। जिस टीम के लिए मैं रणजी खेलना हूं, उसके खिलाफ रन बनाना अच्छा लगा। मुंबई को हराने के साथ हमने यह भ्रांति भी दूर कर दी कि आईपीएल में हम फिसड्डी टीम हैं।

No comments:

Post a Comment