Wednesday, 8 April 2015

4 साल की उम्र में कटे दोनों पैर, आज है चीन की बास्केटबॉल चैंपियन

बीजिंग। चीन के युवान प्रांत में रहने वाली कीयान हौंगयान बुलंद हौसले की एक ऐसी जीती-जागती मिशाल है जिनसे हर कोई सीख ले सकता है। दोनों पैर नहीं होने के बावजूद इस छोटी सी बच्ची ने अपनी डिसेबिलिटी को हराकर दिखा दिया।
2000 में कीयान एक्सीडेंट की शिकार हुई थीं। उस समय वह केवल चार साल की थी। इस एक्सीडेंट में कीयान ने अपने दोनों पैर गवां दिए। उनका सपना एक बास्केटबॉल प्लेयर बनने का था लेकिन पैर कट जाने के बाद ये संभव नहीं था पर उन्होंने हार नहीं मानी। ऐसा करना संभव नहीं था लेकिन कीयान को ये असंभव भी नहीं लगता था। बास्केटबॉल प्लेयर बनने के लिए कीयान ने दिन-रात मेहनत की।
हाथों से खेलने लगी
उसने अपने पैर नहीं होने को कमजोरी समझते हुए तैयारी शुरू कर दी। कीयान ने अपने हाथों से ही बास्केटबॉल खेलना शुरू कर दिया। कीयान हाथों के बल चलकर ही बास्केटबॉल खेलती है। उसकी इस उपलब्धि को चीनी मीडिया ने प्रसिद्ध कर दिया है।
वर्ल्ड क्लास स्विमर भी
अब वह चीन में विक्षिप्त लोगों के लिए खोले गए पहले प्लेयिंग फेडरेशन के स्विमिंग क्लब में ज्वाइन करने वाली पहली कंटेस्टेंट भी बन गई हैं। वह चीन में एक सेलिब्रिटी के तौर पर जानी जाती हैं। कीयान की उम्र अब 20 साल है। वह एक वर्ल्ड क्लास स्विमर भी हैं।
बास्केटबॉल गर्ल के नाम से हो गई हैं फेमस
कीयान को चीन में बास्केटबॉल गर्ल नाम से पुकारा जाने लगा। वह बीजिंग गई जहां चीन रिहैबिलिटेशन रिसर्च सेंटर ने फ्री में इलाज करते हुए प्रोस्थेटिक पैर लगाए। पैर लगने के बाद उसने बास्केटबॉल की प्रैक्टिस शुरू की।

No comments:

Post a Comment