Sunday, 19 April 2015

सबको पछाड़ेगा माइक्रोमेक्स का यह फोन, दंग रह जाआेगे कीमत सुनकर!

नर्इ दिल्ली  देसी स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमेक्स को शाअोमी, लेनोवो आैर मोटोरोला जैसी विदेशी कंपनियों से कड़ी चुनौती मिल रही है।
कभी कम कीमत में बढि़या फीचर वाले फोन बनाने के लिए पाॅपूलर माइक्रोमेक्स के सामने ये तीनों कंपनियां एक से बढ़ कर एक डिवाइसेज लेकर आ रही है।
पिछले कुछ महीनों में माइक्रोमेक्स की सेल काफी गिरी है आैर इसीलिए साल 2014 से ही यह कंपनी काफी बुरा वक्त देख रही है। लेकिन लगता है माइक्रोमेक्स ने इस काॅम्पीटिशन से आरपार लड़ार्इ के लिए कमर कस ली है।
लो आ गया दो गुनी मैमाेरी वाला फोन, कीमत 9 हजार से कम
माइक्रोमेक्स 21 अप्रेल को कैनवास स्पार्क नामक एक फोन लाॅन्च करने जा रही है। माइक्रोमेक्स का यह फोन आॅनलाइन शाॅपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा।
अपुष्ट मीडिया रिपौर्ट के हवाले से बताया गया है कि 4.7 इंच डिस्प्ले वाले इस फोन की  कीमत केवल 6 हजार रुपए होगी। इस फोन का मुकाबला शाअोमी रेडमी2 आैर मोटो र्इ जैसे पाॅवरपफुल आैर पाॅपूलर फोन से रहेगा।

No comments:

Post a Comment