खेल डेस्क. राजस्थान रॉयल्स ने स्टीवन स्मिथ की नाबाद 79 रनों की लाजवाब पारी की बदौलत मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल-8 में लगातार तीसरी जीत
दर्ज की। मुंबई के द्वारा बनाए गए 165 रनों के स्कोर को राजस्थान ने पांच
बॉल शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्टीवन स्मिथ ने 53 गेंदों में
आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 79 रन बनाए तो अजिंक्य रहाणे ने चार
चौके की बदौलत 39 गेंदों में 46 रन ठोके। इससे पहले मुंबई ने कीरोन
पोलार्ड की 34 गेंदों पर 74 रनों और कोरी एंडरसन की 50 रनों की मदद से पांच
विकेट खोकर 164 का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन मैन ऑफ द मैच चुने गए स्मिथ
ने इनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
एक ओर तीसरी जीत, तो दूसरी ओर तीसरी हार
आईपीएल-8 में राजस्थान रॉयल्स की यह तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियन्स की यह लगातार तीसरी हार रही। मुंबई इंडियन्स अपना पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइटराइर्ड्स से हारी थी, जबकि दूसरा मैच वानखेड़े स्टेडिमय में किंग्स इलेवन पंजाब ने हराया था। दूसरे मैच में हरभजन सिंह ने जी-तोड़ कोशिश की थी, लेकिन मुंबई को नहीं जिता पाए थे। राजस्थान के खिलाफ हरभजन सिंह की ही तरह पोलार्ड ने 34 गेदों पर 70 रन की विस्फोटक पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए, जबकि एंडरसन ने 38 गेंदों पर 50 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। लेकिन 164 रनों का स्कोर रॉयल्स के आगे साधारण साबित हुआ।

रोहित शर्मा : लगातार दूसरी बार शून्य पर लौटे
कप्तान रोहित शर्मा आश्चर्यजनक रूप से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी की गेंद पर स्लिप में स्टीवन स्मिथ को कैच थमा बैठे। रोहित का खाता भी नहीं खुला और वह लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हैं। उन्होंने ओपनर के तौर पर ही वनडे में दो डबल सेन्चुरी लगाई है। आईपीएल-8 में कोलकाता के खिलाफ 98 रन बनाए थे। ऐसे में, उन्हें अपने क्रम पर ही उतरने की जरूरत थी।

No comments:
Post a Comment