दिग्गज भारतीय बैड़मिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को 500000 डॉलर इनामी
मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैड़मिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
ओलंपिक चैम्पियन ली शुरुरूई को कड़ी चुनौती देने के बावजूद शिकस्त का सामना
करना पड़ा।
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना ने पहला गेम जीतने के बावजूद पुत्रा स्टेडियम में एक घंटे और आठ मिनट में सेमीफाइनल मुकाबला दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी शुरुरूई को 21-13, 17-21, 20-22 से गंवा दिया। पिछले हफ्ते इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाली साइना एक बार फिर शुरुरूई की चुनौती को तोड़ने में नाकाम रही। चीन की खिलाड़ी ने साइना के खिलाफ 11 मैचों में नौवीं जीत दर्ज की।
पिछले साल चीन ओपन जीतने के बाद से बेहतरीन फार्म में चल रही साइना ने शुरुरूई को उतार-चढ़ाव भरे मैच में कड़ी टक्कर दी लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाई। इंडिया ओपन में खिताब जीत के बाद साइना नंबर एक बनी थी और यहां सेमीफाइनल में पहुंचने पर उन्हें 7700 अंक मिलेंगे लेकिन शुरुरूई के फाइनल में जगह बनाने का मतलब है कि यह चीन की खिलाड़ी दोबारा नंबर एक बन जाएगी।
इससे पहले शुरुरूई को सिर्फ दो बार 2010 में सिंगापुर ओपन और 2012 में इंडोनेशिया ओपन हराने वाली साइनो ने मैच की विश्वसनीय शुरुआत की। भारतीय खिलाड़ी ने 6-6 के स्कोर के बाद बढ़त हासिल करनी शुरू की और फिर पहले गेम में लगातार अपनी स्थिति मजबूत करती रही।

No comments:
Post a Comment